---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद नहीं इस नाम से जाना था NCR का ये क्षेत्र! जानें कब हुआ जिले का निर्माण?

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से निकट एनसीआर के प्रमुख इलाकों में से एक गाजियाबाद की पहचान आज उसके चका-चौंध से होती है। गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में आज बिजली, सड़क, पार्किंग, शॉपिंग मॉल व अन्य कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 14, 2023 5:34 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से निकट एनसीआर के प्रमुख इलाकों में से एक गाजियाबाद की पहचान आज उसके चका-चौंध से होती है। गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में आज बिजली, सड़क, पार्किंग, शॉपिंग मॉल व अन्य कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस जिले का निर्माण कब हुआ? अगर नहीं तो आइये हम आपको इस जिले के निर्माण से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं। दावा किया जाता है कि पूर्व के समय में गाजियाबाद को गजीउद्दीन नगर के नाम से जाना जाता था और इसकी स्थापना वजीर गाजीउद्दीन द्वारा की गई थी। हालाकि बीतते समय के साथ रेलवे का निर्माण हुआ और इसका नाम छोटा कर गाजियाबाद रखा गया है। यूपी के तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी ने 14 नवंबर 1976 को बाल दिवस के दिन गाजियाबाद को नया जिला घोषित कर दिया जिसके बाद से ये शहर आए दिन विकास पथ पर अग्रसर है।

मेरठ तहसील का हिस्सा था गाजियाबाद

यूपी के पश्चिमी हिस्सों के प्रमुख शहरों में से एक गाजियाबाद पहले मेरठ के अंतर्गत एक तहसील हुआ करता था। सीएम नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में चल रही यूपी सरकार ने 14 नवंबर 1976 को इसे अलग जिला घोषित किया। इसके बाद से इस नवगठित जनपद ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और विकास के साथ अन्य क्षेत्रों में भी खूब कीर्तिमान स्थापित किए। आज गाजियाबाद को बने 47 वर्ष हो गए और स्थिति ये है कि जनपद की पहचान एक औद्योगिक शहर के रुप में है। ताजा जानकारी के अनुसार इस जिले में अभी तीन तहसील गाजियाबाद, मोदीनगर, लोनी तथा चार विकासखंड रजापुर, भोजपुर, लोनी और मुरादनगर हैं।

गाजियाबाद में विकास की रफ्तार

यूपी के पश्चिमी हिस्से के प्रमुख क्षेत्र गाजियाबाद को बने आज 47 वर्ष हो गए। अपने इस सफर के दौरान गाजियाबाद ने कई सारे कीर्तिमान रचे है। वर्तमान की बात करें तो ये जिला विकास की नई रफ्तार पर है। आज गाजियाबाद में मेट्रो के साथ रैपिड रेल सेवा का संचालन शुरु है। इसके अलावा यहां बड़े-बड़े उद्योग जगत के कारखाने देखने को मिलते हैं जो कि शहर की चका-चौंध को बढ़ा रहे हैं। वहीं आसमान सी ऊंची इमारते भी गाजियाबाद के विकास के दावे का उत्तर देती नजर आती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026