---Advertisement---

Ghaziabad News: गजनगर या हरनंदी नगर! आखिर किस नाम से जाना जाएगा गाजियाबाद? यहां जानें पूरी खबर

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बसा शहर गाजियाबाद अपनी चका-चौंध के लिए जाना जाता है। यूपी के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां रोजगार की तलाश में भी आते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 9, 2024 4:00 अपराह्न | Updated: जनवरी 9, 2024 6:28 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बसा शहर गाजियाबाद अपनी चका-चौंध के लिए जाना जाता है। यूपी के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां रोजगार की तलाश में भी आते हैं। शहर के विकास का जिम्मा संभालने वाली गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) लगातार शहर के विकास के लिए समर्पित नजर आती है और इस क्रम में कई आवश्यक कदम भी उठाए जाते हैं। खबर है कि अब गाजियाबाद शहर के नाम को बदलने की तैयारी चल रही है। नगर निकाय ने इस क्रम में बोर्ड बैठक के एजेंडे में गाजियाबाद का नाम बदलकर गजनगर या हरनंदी नगर करने की बात कही है। वहीं मामले में एक पार्षद द्वारा प्रस्ताव भी पेश किया गया है। खबर है कि नगर निकाय द्वारा गाजियाबाद के नाम बदलने को लेकर पेश हुए प्रस्ताव को पास कर दिया गया है और अग्रिम मंजूरी के लिए इसे यूपी शासन को भेजे जाने की तैयारी है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि शासन की अनुमति मिलने के साथ ही गाजियाबाद का नाम गजनगर या हरनंदी नगर के नाम पर रखा जा सकता है।

गाजियाबाद का नाम बदलने की तैयारी

गाजियाबाद की स्थानिय नगर निकाय, शहर का नाम बदलने की तैयारी में है। खबर है कि नगर निकाय की बैठक में गाजियाबाद के नाम को बदलने के लिए प्रस्ताव भी पेश किया गया था जिसको पूर्ण संख्या बल के साथ पास कर दिया गया है। अब इस प्रस्ताव को अग्रिम मंजूरी के लिए यूपी शासन व अन्य जिम्मेदार संस्थाओं को भेजा जाएगा जिसके बाद शहर का नया नामकरण हो सकेगा।

क्या होगा शहर का नया नाम?

गाजियाबाद (Ghaziabad) के नए नाम को लेकर सुर्खियां बननी शुरू हो गई हैं। बता दें कि नगर निकाय के सदस्य व शहर के वार्ड नंबर 100 के पार्षद संजय सिंह ने आधिकारिक तौर पर इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया है। उनके इस प्रस्ताव को नगर निकाय की ओर से पास कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस प्रस्ताव गाजियाबाद के लिए दो नए नाम सुझाए गए हैं। इसमें पहला नाम हरनंदी नगर तो वहीं दूसरा नाम गजनगर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नगर निकाय द्वारा पास किए गए इस प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिलती है या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026