---Advertisement---

गाजियाबाद-नोएडा में स्टांप व पंजीकरण शुल्क में छूट से बढ़ेगा निवेश, विकास को बढ़ावा देने के लिए ये है UP सरकार की तैयारी

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में निवश के जरिए विकास परियोजनाओं को लगातार बढ़ावा देने का काम कर रही है। जानाकरी के अनुसार सरकार की ओर से फॉर्च्यून 500 कंपनियों को नोएडा व गाजियाबाद जैसे शहरों में निवेश कराने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए हैं। इ

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 5, 2024 2:07 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में निवश के जरिए विकास परियोजनाओं को लगातार बढ़ावा देने का काम कर रही है। जानाकरी के अनुसार सरकार की ओर से फॉर्च्यून 500 कंपनियों को नोएडा व गाजियाबाद जैसे शहरों में निवेश कराने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत स्पष्ट किया गया है कि नोएडा व गाजियाबाद में निवेश करने वाली फॉर्च्यून 500 कंपनियों को स्टांप ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी और पंजीकरण शुल्क पर 100 फीसदी तक की छूट मिलेगी। बता दें कि निवेश करने पर कंपनियों को कुल संपत्ति के 5% का हिस्सा स्टांप ड्यूटी तो 1% का हिस्सा पंजीकरण शुल्क के रुप में चुकाना होता है। ऐसे में सरकार फॉर्च्यून 500 कंपनियों को स्टाप व पंजीकरण शुल्क में रियायत देकर निवेश बढ़ाने के लिए आकर्षित कर रही है जिससे की शहर के विकास को रफ्तार मिल सके।

स्टांप व पंजीकरण शुल्क में रियायत दे रही सरकार

यूपी सरकार नोएडा-गाजियाबाद जैसे शहरों में निवेश बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयासरत नजर आ रही है। इस क्रम में अधिसूचना जारी कर कहा गया है कि नोएडा व गाजियाबाद में निवेश करने वाले फॉर्च्यून 500 कंपनियों को स्टांप शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट और पंजीकरण शुल्क पर पूरे 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि सरकार के इस ऐलान के बाद कंपनियां इन शहरों में निवेश के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए निवेश करेंगी।

विकास को मिलेगा बढ़ावा

राजधानी दिल्ली से निकटवर्ती शहर नोएडा व गाजियाबाद में फॉर्च्यून 500 कंपनियों के निवेश के बाद यूपी के विकास को बढ़ावा मिल सकेगा। बता दें कि फॉर्च्यून 500 कंपनियां ना सिर्फ प्रमुख नौकरी प्रदाता हैं बल्कि इन्हें एक मजबूत औद्योगिक तंत्र माना जाता है जो कि राज्य के साथ राष्ट्र के अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर सकती है।

क्या हैं फॉर्च्यून 500 कंपनियां?

फॉर्च्यून 500 कंपनियों का आशय इस प्रकार से समझ सकते हैं कि वो कंपनियां जिन्हें सालाना रूप से फॉर्च्यून मैग्‍जीन की तरफ से जारी की जाने वाली ल‍िस्‍ट में रखा जाता है उन्हें फॉर्च्यून 500 कंपनियों की संज्ञा दी जाती है। इन कंपनियों को दुनिया की प्रतिष्ठित व सफल कंपनियों में से एक गिना जाता है। वर्तमान की बात करें तो इसमें प्रमुख रुप से ऐपल, गूगल, टेस्ला, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एर‍िजोना सनशाइन कंपनी, चीन पेट्रोलियम कार्पोरेशन और शंघाई इंटरनेशनल ग्रुप आद‍ि जैसी कंपनियां शाम‍िल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026