---Advertisement---

Ghaziabad News: iPhone 17 Pro से भी सस्ती हुई जान, गरीब मां ने नहीं दिलाया फोन तो बेटे ने किया खौफनाक कांड

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़के ने आफोन 17 प्रो ना मिलने पर ऐसा कदम उठाया, जिसे जानने के बाद लोगों की रुह कांप गई। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 3:59 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अपने प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी के कारण एप्पल कंपनी के आईफोन एक स्टेटस सिंबल बन चुके हैं। लाखों की कीमत में आने वाले इस फोन के दीवाने आम से लेकर खास तक है।  युवाओ में आईफोन को लेकर काफी क्रेज है। वो महंगा होने पर भी इसे खरीदते हैं। आईफोन के चाहने वालों की कमी तो नहीं है। लेकिन कभी-कभी फोन से हद से ज्यादा लगाव मौत का कारण भी बन सकता है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजिबायाबद से आया है। यहां पर एक लड़के ने आईफोन 17 प्रो फोन ना मिलने पर खुद की जान ले ली। युवक गरीब परिवार का बताया जा रहा है। इस घटना के बारे में जब लोगों को पता चला वो कहने लगे अच्छा हुआ मर गया। यूजर्स को युवक की मौत का जरा भी अफसोस नहीं हो रहा है।

Ghaziabad News: iPhone 17 Pro ना मिलने पर युवक ने मौत को लगाया गले

आईफोन 17 प्रो के लिए जान गंवाने वाले युवक का नाम सादिक बताया जा रहा है। उसकी उम्र 20 साल के आस-पास की थी। वो लंबे समय से एप्पल के आईफोन 17 प्रो की घरवालों से डिमांड कर रहा था। फोन की कीमत लगभग एक लाख होने से गरीब परिजन दिला नहीं पा रहे थे। इस जिद के पूरा ना होने से युवक ने 23 अप्रैल की देर रात खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

देखें पोस्ट

ये घटना ट्रोनिका थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। इस घटना के बाद पाबी सादकपुर गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि, वो आत्महत्या करने से पहले युवक आईफोन की बहुत जिद कर रहा था। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारणनो नहीं दिला सके। जिसके बाद युवक ने ये कदम उठाया। सादिक ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि, युवक के पास तमंचा कहां से आया इसकी जांच की जा रही है। मृतक के पिता पहले ही मर चुके हैं। भाई मिलकर घर संभाल रहे थे। बेटे की मौत से मां बुरी तरह से टूट गई है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

Oppo Reno 17 Pro

नवम्बर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026