---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद की इन जगहों पर बनेंगे लाजिस्टिक पार्क, रोजगार के साथ विकास पकड़ेगा रफ्तार

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली के प्रमुख निकटवर्ती क्षेत्रों में से एक गाजियाबाद के विकास की रफ्तार तेज होने वाली है। ताजा जानकारी के अनुसार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसको लेकर पूरी तैयारी में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2023 12:14 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली के प्रमुख निकटवर्ती क्षेत्रों में से एक गाजियाबाद के विकास की रफ्तार तेज होने वाली है। ताजा जानकारी के अनुसार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसको लेकर पूरी तैयारी में है। जीडीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाजियाबाद, लोनी, मोदीनगर के नए मास्टर प्लान-2031 जीडीए बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है और अब इसे स्वीकृति के लिए शासन को भी भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही शहर के डासना और भोजपुर में दो लाजिस्टिक पार्क बनाने का काम शुरू हो सकेगा जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ते नजर आएंगे। जीडीए की मानें तो इस परियोजना के लिए डासना में 40 एकड़ व भोजपुर (मोदीनगर) में 60 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है।

लाजिस्टिक पार्क बनाने की तैयारी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर के डासना और भोजपुर (मोदीनगर) में दो लाजिस्टिक पार्क बनाने की तैयारी में है। इसके लिए दोनों जगहों पर क्रमशः 40 एकड़ व 60 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। जीडीए़ का दावा है कि शासन से मास्टर प्लान 2031 के मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर लाजिस्टिक पार्क का निर्माण शुरू किया जा सकेगा। इससे शहर के उद्यमियों के साथ रोजगार की तलाश में लोगों को भी फायदा होगा और साथ ही गाजियाबाद शहर भी विकास की रफ्तार पकड़ेगा।

रोजगार के नए अवसर का सृजन

गाजियाबाद में लाजिस्टिक पार्क व वेयर हाउस के निर्माण से रोजगार के नए अवसर का सृजन किया जा सकेगा। जीडीए का दावा है कि इन पार्क के निर्माण के बाद बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां यहां अपने गोदाम का निर्माण कर सकेंगी। औद्योगिक इकाइयों द्वारा गोदाम के निर्माण व सामानों के भंडारण के रख-रखाव के साथ उन्हें ले जाने व ले आने के लिए लोगों की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही इन इलाकों में लोगों का आना जाना बढ़ेगा जिससे रोजगार के नए अवसर बढ़ने के आसार हैं।

गाजियाबाद में मास्टर प्लान-2031 के मंजूरी मिलने के साथ ही जीडीए के कोष में हजारों करोड़ रुपये के राजस्व आने की उम्मीद भी है। दावा किया जा रहा है कि इस प्लान के साथ जीडीए मालामाल हो सकेगा और शहर के चकाचौंध में इजाफा देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026