---Advertisement---

Ghaziabad News: मास्टर प्लान से बदलेगी NCR के इस शहर की सूरत, जानें क्या है GDA की तैयारी?

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर के मास्टर प्लान 2031 को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। खबर है कि 25 नवंबर को मेरठ मंडलायुक्त सभागार में होने वाली जीडीए की बोर्ड बैठक में गाजियाबाद और लोनी के संशोधित ड्राफ्ट का प्रस्ताव रखा जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 24, 2023 11:32 पूर्वाह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर के मास्टर प्लान 2031 को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। खबर है कि 25 नवंबर को मेरठ मंडलायुक्त सभागार में होने वाली जीडीए की बोर्ड बैठक में गाजियाबाद और लोनी के संशोधित ड्राफ्ट का प्रस्ताव रखा जाएगा। जीडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस मास्टर प्लान के, मंजूरी के लिए रखे जा रहे प्रस्ताव के पास होने की उम्मीद है जिसके बाद से इसे शासन के पास भेजा जाएगा। बता दें कि जीडीए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर तक इस संबंध में 73 आपत्तियां दर्ज की गई थी। संबंधित विभाग का कहना है कि इन सभी आपत्तियों पर सुनवाई एवं सुझाव संबंधी प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ ही एनसीआर के इस शहर के विकास को और रफ्तार मिल सकती है।

मास्टर प्लान को लेकर जीडीए का दावा

गाजियाबाद के मास्टर प्लान 2031 को लेकर जीडीए लगातार कार्यरत है। बता दें कि अभी शहर में मास्टर प्लान 2021 लागू है। दावा किया जा रहा है कि इस नए प्लान के लागू होने के बाद भू उपयोग को परिवर्तित किया जाएगा जिससे शहर में उद्योग से लेकर विकास के अन्य कार्यों को बढ़ावा मिल सकता है। वहीं इससे शहर की सूरत और बेहतर होने का दावा भी है। जीडीए की ओर से इसके लिए नॉन कंफर्मिंग जोन का ड्रोन सर्वे भी कराया जा रहा है।

क्या है मास्टर प्लान?

गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। दावा किया जा रहा है कि ये प्लान शहर के विकास को और रफ्तार दे सकेगा। दरअसल मास्टर प्लान किसी भी शहर के लिए एक ऐसी योजना है जिसके तहत ये तय किया जाता है कि भविष्य में किसी शहर की सूरत क्या होगी। अगर इस प्लान के तहत सभी तरह की योजनाओं को कायदे से लागू किया गया तो आने वाले समय में शहर दुगने रफ्तार के साथ विकास पथ पर दौड़ेगा। यूपी शासन की ओर से यदि गाजियाबाद को मास्टर प्लान 2031 को मंजूरी मिलती है तो ये जीडीए के मास्टर प्लान 2021 का स्थान लेगा और शहर में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026