---Advertisement---

Ghaziabad News: डेस्क पर जय श्रीराम लिखा तो बिफर पड़ीं टीचर! गुस्से में छात्र को दे दी ये सजा?

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से निकट एनसीआर के प्रमुख शहरों में से एक गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर है कि एक छात्र ने अपने स्कूल में डेस्क पर जय श्री राम लिख दिया जिससे टीचर बिफर पड़ीं और छात्र को सजा दे दी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 5, 2023 11:16 पूर्वाह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से निकट एनसीआर के प्रमुख शहरों में से एक गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर है कि एक छात्र ने अपने स्कूल में डेस्क पर जय श्री राम लिख दिया जिससे टीचर बिफर पड़ीं और छात्र को सजा दे दी। मिशनरी स्कूल में टीचर द्वारा की गई इस करतूत को लेकर कूब सुर्खियां बन रही हैं। दरअसल आरोप है कि छात्र द्वारा डेस्क पर जय श्री राम लिखने के बाद एक टीचर ने उसके चेहरे पर फ्लूड डालकर उसे घंटे भर बैठाए रखा। इसके बाद केमिकल युक्त तरल पदार्थ ‘थिनर’ डालकर उसका चेहरा भी धुलाया। पीड़ित छात्र की शिकायत के बाद हिंदू संगठनों के साथ छात्र के परिजनों ने भी इस मामले की शिकायत की जिसके बाद से टीचर को बर्खास्त कर दिया गया है।

ये है पूरा मामला

छात्र के साथ की गई बदसलूकी का ये पूरा प्रकरण होली ट्रिनिटी चर्च स्कूल का बताया जा रहा है। ये स्कूल गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर में स्थित है। खबर है कि इस मिशनरी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ने वाले एक छात्र ने डेस्क पर जय श्री राम लिख दिया जिससे टीचर भड़क उठीं। टीचर का गुस्सा कुछ इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने छात्र के चेहरे पर फ्लूड डालकर उसे करीब एक घंटे तक बैठाए रखा और फिर बाद में उसे थिनर से साफ कराया। छात्र जब रोता-बिलखता घर पहुंचा तो उसने पूरे वाकये की शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद परिजन स्कूल प्रशासन के पास शिकायत लेकर पहुंचे।

स्कूल की तरफ से मांगी गई माफी

छात्र के साथ कथित रुप से किए गए इस अमानवीय व्यवहार को लेकर स्कूल प्रशासन ने लिखित रुप से माफी मांग ली है। खबर है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर को भी स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं हिन्दू संगठनों ने भी इस पूरे प्रकरण में स्कूल की तरफ से माफीनामा लिखवाया है। स्कूल प्रशासन द्वारा टीचर को बर्खास्त करने व माफीनामा देने के बाद मामले की शिकायत प्रशासन से नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026