Ghaziabad News: यूपी के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने वसुंधरा स्थित DNP News Network के अत्याधुनिक स्टूडियो का किया उद्घाटन, जानें डिटेल

Ghaziabad News: यूपी के कैबिनेट मंत्री सुनिल कुमार शर्मा ने गाजियाबाद के वसुंधरा में स्थित डीएनपी न्यूज नेटवर्क के अत्याधुनिक स्टूडियो का उद्घाटन किया।

Ghaziabad News

फोटो क्रेडिट - डीएनपी न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने वसुंधरा स्थित डीएनपी न्यूज नेटवर्क के अत्याधुनिक स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बताते चले कि ये नवनिर्मित स्टूडियो उन्नत प्रसारण तकनीक से सुसज्जित है।

फोटो क्रेडिट – डीएनपी न्यूज नेटवर्क

यह अत्याधुनिक स्टूडियो जिसमें उन्नत प्रसारण प्रणाली, हाई-डेफिनिशन प्रोडक्शन सेटअप और आधुनिक न्यूज़ रूम सुविधाएं शामिल हैं। मालूम हो कि मंत्री जी के पास सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग है, साथ ही वह साहिबाबाद से विधायक है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। 

सुनील कुमार शर्मा ने DNP News Network के स्टूडियो का किया उद्घाटन

साहिबाबाद से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने डीएनपी न्यूज नेटवर्क के अत्याधुनिक स्टूडियो का उद्घाटन किया। प्रबंधन की तरफ से उनका स्वागत राजीव कुमार (डायरेक्टर) ने किया। इस दौरान डीएनपी परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद कैबिनेट मंत्री ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया। वह लगातार गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे है जिससे बड़ी संख्या में लोगों को इसका फायदा पहुंच रहा है।

फोटो क्रेडिट – डीएनपी न्यूट नेटवर्क

इसके साथ ही कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में वह अहम रोल निभा रहे है। वे नियमित रूप से जनसुनवाई करते हैं और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए जाने जाते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।

DNP News Network उभरता हुआ डिजिटल न्यूज प्लेटफार्म

डीएनपी न्यूज नेटवर्क एक उभरता हुआ न्यूज प्लेटफॉर्म है, जो तेजी से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है। यह प्लेटफॉर्म वेबसाइट, सोशल मीडिया और वीडियो चैनलों के माध्यम से तेजी से खबरें पहुंचाने का काम करता है। साथ ही समाज के सामने सच लाने की कोशिश करता है। डीएनपी न्यूज नेटवर्क का उद्देश्य शासन, जन कल्याण, शिक्षा, स्थानीय, राज्य और राष्ट्रव्यापी मुद्दों की अधिक व्यापक कवरेज प्रदान करना है।

Exit mobile version