---Advertisement---

Govardhan Puja 2025 पर मथुरा-वृंदावन से अयोध्या-वाराणसी तक धूम! सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों के नाम संदेश जारी कर कही ये बात

Govardhan Puja 2025 पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खास प्रतिक्रिया जारी करते हुए सभी प्रदेश वासियों को इस खास पर्व की बधाई दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 22, 2025 10:40 पूर्वाह्न

Govardhan Puja 2025
Follow Us
---Advertisement---

Govardhan Puja 2025: यूपी के विभिन्न हिस्सों में आज एक अलग ही चहल-पहल का माहौल है। पूर्वांचल हो या अवध, पश्चिमी यूपी के इलाके, लगभग हर जगह पर गोवर्धन पूजा की धूम नजर आ रही है। गाय के गोबर से प्रभु श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की प्रतिमाएं बनाकर लड़कियां व औरतें पूजन में शामिल हो रही हैं। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का खास संदेश जारी हुआ है।

दिवाली के बाद और छठ महापर्व के पहले मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सीएम योगी ने प्रदेश वासियों के नाम खास संदेश जारी किया है। मथुरा-वृंदावन से लेकर अयोध्य, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर समेत विभिन्न हिस्सों में मनाए जा रहे गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री ने सूबे वासियों को बधाई दिया है।

लोकप्रिय पर्व Govardhan Puja 2025 पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल से आज गोवर्धन पूजा के दिन खास संदेश जारी किया है।

यूपी सीएम के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “गोवंश संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी संकल्प की पावन अभिव्यक्ति गोवर्धन पूजा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से सभी का जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो, यही प्रार्थना है। जय श्रीकृष्ण!”

पर्व की महत्वता को देखते हुए सीएम योगी ने प्रकृति संरक्षण और गोवंश संवर्धन का जिक्र कर अपने संदेश को और खास बनाया है।

गोवर्धन पूजा पर मथुरा-वृंदावन से अयोध्या-वाराणसी तक धूम!

पूर्वांचल हो या पश्चिमी यूपी के इलाके, चहुंओर आज गोवर्धन पूजा की धूम है। यूपी के पूर्वा जिलों में जहां गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, मऊ, बलिया, वारणसी, चंदौली आदि में गोवर्धन पूजा धूं-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं पश्चिमी यूपी से सटे वृंदावन, मथुरा, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद समेत कुछ अन्य जनपदों में भी इस खास पर्व की धूम है।

महिलाएं व युवतियां अपने-अपने घरों से निकलकर एक स्थान पर एकजुट होकर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत व प्रभु श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाकर पूजन कर रही है। इससे इतर पारंपरिक पकवान बनाए जा रहे हैं और हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा मनायाजा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 11 March 2026

मार्च 10, 2026

Heat Alert 11 March 2026

मार्च 10, 2026

Asim Munir

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 10, 2026