Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद डरावनी घटना सामने आयी हैं। यहां पर शिक्षक के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रा के परिजनों शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उसे पीटा गया है जिसके कारण मौत हुई है। मृतक छात्रा का नाम क्षमा दीक्षित है। बच्ची हरदोई के भरखनी ब्लॉक के संविलियन विद्यालय साहुआपुर स्कूल में पढ़ती थी। आरोपी टीचर का नाम राजेंद्र कुमार गंगवार है। फिलहाल पुलिस ने मामले में बड़ा एक्शन ले लिया है। लेकिन क्षमा दीक्षित की पिटाई और इलाज से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे देख लोगों को गुस्से के साथ अफसोस हो रहा है।
Hardoi News: छात्रा को टीचर ने दी खौफनाक सजा
इलाज के दौरान छात्रा की मौत 30 अगस्त 2026 को हो गई। अब उसका फोटो वायरल हो रहा है। इसे Narendra Pratap नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ UP- हरदोई के सरकारी स्कूल में कक्षा 8 की क्षमा दीक्षित (13) की बेरहमी से स्कूल टीचर ने पिटाई की। उस पर नकल के आरोप लगाकर पिटाई के दौरान उसके हाथ मरोड़ दिये। क्षमा के दोनों हाथ टूट गये। गरीब पिता ने स्कूल टीचर से शिकायत की तो उमेश दीक्षित को पीटा गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की तबियत बिगड़ गयी। पिता उसे फर्रूखाबाद लेकर गये और सरकार अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान क्षमा की मौत हो गयी। शिकायत के बाद प्रिसिंपल अच्छे सिंह यादव और क्लास टीचर राजेन्द्र गंगवार को सस्पैंड कर दिया गया है।
देखें पोस्ट
UP- हरदोई के सरकारी स्कूल में कक्षा 8 की क्षमा दीक्षित (13) की बेरहमी से स्कूल टीचर ने पिटाई की. उस पर नकल के आरोप लगाकर पिटाई के दौरान उसके हाथ मरोड़ दिये. क्षमा के दोनों हाथ टूट गये.
गरीब पिता ने स्कूल टीचर से शिकायत की तो उमेश दीक्षित को पीटा गया. प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची… https://t.co/TcOpRmSLth pic.twitter.com/qJquiltsLN
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) September 1, 2026
पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। दिल्ली- सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय मयूर बिहार में 7वीं की छात्रा अवनि को टीचर ने धूप में खड़ा कर दिया। उसके साथ मारपीट हुई और उसे बाथरूम में बंद कर दिया गया। अवनि का गुनाह सिर्फ ये था कि वह किताब लाना भूल गयी थी। अवनि की तबियत बिगड़ गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 5 दिन बाद इलाज के दौरान अवनि की मौत हो गयी। परिजनों के अवनि के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से मामले में जांच शुरू हुई है।’
हरदोई पुलिस ने लिया एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए हरदोई पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करने की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘अवगत कराना है कि दिनांक 20.08.2026 को वादिनी क्षमा दीक्षित पुत्री उमेश दीक्षित उम्र करीब 13 वर्ष निवासी ग्राम सहुआपुर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई अपने गांव में स्थित संवेलियन प्राइमरी स्कूल में पेपर देने गयी थी। वही पर उसके साथ पढने वाली छात्रा द्वारा वादिनी से झगड़ा किया गया। जब वादिनी द्वारा इस संबंध में अपने अध्यापक को बताया गया तो अध्यापक द्वारा वादिनी को ही पीटा गया। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 23.08.2026 को वादिनी नें अपने पिता के साथ थाना हाजा आकर प्रार्थना पत्र दिया था।
देखें वीडियो
— Hardoi Police (@hardoipolice) September 1, 2026
उक्त घटना के बाद दिनांक 24.08.2026 को वादिनी उपरोक्त को परिवार वाले इलाज हेतु अस्पताल जनपद फरुखाबाद ले गये थे। ईलाज के दौरान ही दिनांक 30.08.2026 को वादिनी क्षमा उपरोक्त की मृत्यु हो गयी। मृतका के पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही जनपद फरुखाबाद से कि गयी है। उक्त प्रकऱण में वादिनी के परिजनों द्वारा बताया गया कि दुसरी छात्रा के साथ- साथ स्कूल के अध्यापक द्वारा भी वादिनी से मारपीट की गयी जिससे क्षमा उपरोक्त की मृत्यु हुई है। इस संबंध में मृतिका के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के प्रत्येक बिन्दु पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट-‘
