---Advertisement---

Hathras Tragedy: ‘भोले बाबा’ के वीडियो संदेश को लेकर घमासान! Ram Mandir के मुख्य पुजारी ने भी उठाए गंभीर सवाल

Hathras Tragedy: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते2 जुलाई को भीषण हादसा हुआ था। दरअसल हाथरस के फुलरई गांव में 2 जुलाई को सूरजपाल जाटव 'भोले बाबा' का सत्संग आयोजित हुआ था जिसमें लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 6, 2024 11:31 पूर्वाह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

Hathras Tragedy: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते 2 जुलाई को भीषण हादसा हुआ था। दरअसल हाथरस के फुलरई गांव में 2 जुलाई को सूरजपाल जाटव ‘भोले बाबा’ का सत्संग आयोजित हुआ था जिसमें लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनी और देखते ही देखते 100 में ज़्यादा लोगों की मौत हो गई।

हाथरस में हुए इस हादसे (Hathras Tragedy) के बाद सूरजपाल जाटव ‘भोले बाबा’ का खूब जिक्र हुआ। हालाकि भोले बाबा मौके से निकल गए थे और अगले दो दिनों तक उनका कुछ अता-पता नहीं था। सूरजपाल जाटव ने आज हाथरस में हुए हादसे को लेकर दुःख प्रकट किया है और वीडियो के माध्यम से संदेश जारी किया है। सूरजपाल जाटव के इस वीडियो संदेश पर अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने उठाए सवाल

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सूरजपाल जाटव ‘भोले बाबा’ द्वारा जारी किए गए वीडियो संदेश पर आपत्ति जताई है।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी का कहना है कि “जब घटना हुई तब से अब तक वह (सूरजपाल जाटव) भूमिगत हो गए। अब कुछ दिनों के बाद कह रहे है कि वह घटना से दुखी हैं। यह पूरी तरह से गलत है। जो व्यक्ति उस दौरान (सत्संग) होने वाली घटनाओं के लिए जिम्मेदार है, उसे आगे आकर अपना अपराध स्वीकार करना चाहिए।”

सूरजपाल जाटव ‘भोले बाबा’ का संदेश

यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को सम्पन्न हुए सत्संग में बतौर कथावाचक शामिल हुए सूरजपाल जाटव ‘भोले बाबा’ की प्रतिक्रिया सामने आई है। भोले बाबा ने समाचार एजेंसी ANI से बात कर इस संबंध में शोक व्यक्त किए हैं।

‘भोले बाबा’ का कहना है कि “मैं 2 जुलाई की घटना के बाद बहुत दुखी हूं। भगवान पीड़ितों को इस दर्द को सहन करने की शक्ति दें। हमें विश्वास है कि सरकार और प्रशासन अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगा। मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहने और जीवन भर उनकी मदद करने का अनुरोध किया है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026