---Advertisement---

Heatwave Alert 16 April 2026: बिहार, यूपी में झुलसा देने वाली गर्मी का आतंक, तो इन जगहों पर मौसम का तांडव, चेक करें वेदर रिपोर्ट

Heatwave Alert 16 April 2026: उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में गर्मी का तांडव शुरू हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 15, 2026 6:29 अपराह्न

Heatwave Alert 16 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 16 April 2026: उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में गर्मी का तांडव शुरू हो चुका है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है। बिहार, यूपी समेत कई जगहों पर तो तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। सुबह के वक्त सूरज का ऐसा कहर देखने को मिल रहा है कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यूपी में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यूपी के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली में स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। यानि कुल मिलाकर मैदानी राज्यों में गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। इस दौरान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और कुछ जरूरी दिशा-निर्देषों का पालन करने के लिए कहा है।

बिहार-यूपी में झुलसा देने वाली गर्मी का कहर – Heatwave Alert 16 April 2026

बिहार की बात करें राजधानी पटना समेत कई जिलों में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। 9 बजे के बाद लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है, क्योंकि तापमान 40 के पार जा पहुंचा है। साथ ही विभाग क तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। अगर बिहार में कल की बात करें तो पटना, हाजीपुर, बक्सर, आरा, सासाराम, बोधगया, छपरा, मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही दोपहर 12 से 4 घर से निकलने के लिए मना किया है।

वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो बलिया, बनारस, गाजीपुर, लखनऊ, गोरखपुर, गाजियाबाद, चंदौसी, देवरिया, इटावा समेत कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा झारखंड में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इन राज्यों में मचेगा मौसम का तांडव

विभाग के मुताबिक 16 और 19 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति तक) की संभावना है; 16 से 19 अप्रैल के दौरान तटीय कर्नाटक और 16 और 17 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना है।

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 17 और 18 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 17 से 21 अप्रैल के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

जून 1, 2026