---Advertisement---

Meerut News: मेरठ में धड़ल्ले से हो रहा अवैध कॉलोनियों का निर्माण, अब एक्शन लेने की तैयारी में MDA

Meerut News: मेरठ में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों का निर्माण हो रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए MDA ने एक्शन की तैयारी कर ली है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 10, 2023 11:32 पूर्वाह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों का निर्माण हो रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) ने एक्शन की तैयारी कर ली है। दरअसल, MDA को शिकायत मिली थी की सरधना नगर में एक कॉलोनी बिना अनुमति के बनाई जा रही है।

निर्माणकर्ताओं ने कॉलोनी के निर्माण से पहले MDA की कोई स्वीकृति नहीं ली है। जिस पर कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस MDA के जोनल अधिकारी की ओर से भेजा गया है। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को पत्र लिखकर निर्माण कार्य रुकवाने को कहा गया है।

लगातार हो रहा अवैध कॉलोनियां का निर्माण

सरधना नगर मेरठ रोड़ पर स्थित है। यहां कॉलोनाइजर लगातार कॉलोनियां डेवलेप करने में लगे हुए हैं। कॉलोनाइजर बिना किसी अनुमित और कागजी कार्रवाई के प्लॉट काट रहे हैं। इतना ही नहीं प्लॉट काटने और निर्माण मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यहां अधिकांश कॉलोनियां MDA की स्वीकृति लिए बिना बनाई जा रही हैं। बिल्डर पैसे बचाने के लिए ये हथकंडे आपना रहे हैं। जिससे लोगों की जीवन भर की कमाई खतरे में पड़ती नजर आ रही है।

MDA ने कॉलोनाइजर को जारी किया नोटिस

मामला संज्ञान में आने के बाद MDA ने कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर दिया है। लेकिन, कॉलोनाइजर अभी भी अपनी मनमानी पर अड़े हुए हैं। क्योंकि नोटिस मिलने के बाद भी निर्माण कार्य लगातार जारी है।

एमडीए ने दिए निर्माण कार्य रोकने के आदेश

एमडीए के जोनल अधिकारी ने बताया कि नोटिस जारी करने के बाद भी कॉलोनाइजर निर्माण कार्य नहीं रोक रहे हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी सरधना को पत्र लिखकर निर्माण कार्य रोकने को कहा गया है। वहीं, थाना प्रभारी सरधना रमाकांत पचौरी ने बताया कि MDA के निर्देश का पालन करते हुए जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026