---Advertisement---

जामिया मिलिया इस्लामिया ने सर्वोकॉन के संस्थापक Haji Kamruddin को दिया बड़ा सम्मान,’आइकॉन अवॉर्ड’ से नवाजा

Haji Kamruddin: देश की जानी-मानी इलेक्ट्रोनिक कंपनी सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन को जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है। हाजी कमरुद्दीन को 'आइकॉन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 23, 2024 1:01 अपराह्न

सर्वोकॉन के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन
Follow Us
---Advertisement---

Haji Kamruddin: देश की जानी-मानी इलेक्ट्रोनिक कंपनी सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन को जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है। हाजी कमरुद्दीन को ‘आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने सर्वोकॉन के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन को दिया ‘आइकॉन अवॉर्ड’ सम्मान

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें व्यवसाय जगत के प्रमुख लोगों ने शिकरत की थी। जामिया मिलिया इस्लामिया के इस कार्यक्रम में बिजनेस के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके छात्रों को सम्मानित किया गया था। इस प्रमुख कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में SERVOKON जैसी बड़ी कंपनी के मालिक हाजी कमरुद्दीन ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की थी। इसी दौरान हाजी कमरुद्दीन को ‘आइकॉन अवोर्ड’ से सम्मानित किया गया।

कौन हैं सर्वोकॉन के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन?

हाजी कमरुद्दीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने 500 रुपए की नौकरी से अपने करियर की शुरूआत की थी और आज वह अपनी मेहनत और लगन से बुलंदियों की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। देश से लेकर विदेश तक उनकी कंपनी के द्वारा बनाए गए ट्रांसफ़ॉर्मर प्रयोग किए जाते हैं। देश की ज़्यादातर मैनुफ़ैक्चरिंग कंपनियाँ सर्वोकॉन के हाई पॉवर ट्रांसफ़ॉर्मर के प्रयोग से बिजली की खपत कम कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। सर्वोकोन कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले अभिनेता सैफ अली खान हैं। जो कि, सर्वोकोन के उत्पादों की जानकारी देश और दुनिया तक पहुंचा रहे हैं।

सर्वोकॉन कंपनी क्या है?

सर्वोकॉन एक विश्वसनीय कंपनी है। ये अपने ग्राहकों को उच्चस्तर की सर्विस प्रदान कर रही है। सर्वोकॉन के उत्पादों में सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर्स रेंज, इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मर्स, स्पेशल ट्रांसफॉर्मर्स, सर्वोकोन पावर जनरेटिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टेबलाइजर्स, ऑनलाइन यूपीएस, ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टेबलाइजर्स, ऑनलाइन यूपीएस रेंज, गीजर रेंज और रिन्यूअल एनर्जी आदि शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026