---Advertisement---

Kumar Vishvas: कुमार विश्वास के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों के साथ भी हुई बदसलूकी

Kumar Vishvas: मशहूर कवि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला की खबर सामने आई है। कवि कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस घटना की जानाकरी दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2023 4:06 अपराह्न | Updated: नवम्बर 8, 2023 6:30 अपराह्न

KUMAR VISHVAS
Follow Us
---Advertisement---

Kumar Vishvas: मशहूर कवि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला की खबर सामने आई है। कवि कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस घटना की जानाकरी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि “अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की।” इसके बाद से जब हमला करने वाले से इसका कारण पूछा गया कि तो उसने सुरक्षाकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की। बता दें कि कवि कुमार विश्वास पूर्णतः ठीक हैं और लोगों की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।

हिंडन के तट पर हुई टक्कर

कवि कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से खुद पर हुए हमले की जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाजियाबाद में हिंडन के तट पर किसी कार चालक ने उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से टक्कर मारी। कवि का दावा है कि उन पर किसी ने हमला करने की कोशिश की है। बता दें कि इस कथित हमले में कवि कुमार विश्वास पूरी तरह से सुरक्षित हैं और मिली जानकारी के अनुसार अपने कार्यक्रम के लिए अलीगढ़ को रवाना हो चुके हैं।

प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

कवि कुमार विश्वास ने अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत प्रशासन से की है। उनका आरोप है कि हमलावर ने उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रशासन व केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। बता दें कि प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है और दावा किया जा रहा है कि जांच के अनुसार आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षाकर्मियों पर भी लगे आरोप

कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर भी पल्लव वाजपेयी नामक डॉक्टर ने पिटाई का आरोप लगाया है। डॉक्टर का कहना है कि सिविल वर्दी पहने हुए कवि के सुरक्षाकर्मियों ने उनको बुरी तरह पिटा। कहा जा रहा है कि ये विवाद गाड़ियों को ओवरटेक करने को लेकर हुआ है। हालाकि मामले की हकीकत क्या है ये प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 24, 2026

Kanpur News

अप्रैल 24, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 23, 2026