---Advertisement---

Lucknow News: 87 की उम्र में भी जवां नजर आए धर्मेन्द्र, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान CM योगी से की मुलाकात

Lucknow News: बॉलीवुड के नामी हस्तियों में से एक व दिग्गज एक्टर धर्मेन्द्र ने आज लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की है। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 11, 2023 1:22 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: बॉलीवुड के नामी हस्तियों में से एक व दिग्गज एक्टर धर्मेन्द्र ने आज लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की है। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार 87 वर्षीय धर्मेन्द्र इन दिनों अपनी फिल्म ‘इक्कीस’ की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। खबर है कि वो अगले 8 से 10 दिनों तक लखनऊ में ही रहेंगे और अपने अपकमिंग मूवी की शूटिंग में हिस्सा लेंगे। धर्मेन्द्र से मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने उन्हें ओडीओपी की तस्वीर देकर सम्मानित भी किया। सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि 87 वर्ष की उम्र में भी एक्टर धर्मेन्द्र जवां नजर आ रहे हैं।

सीएम आवास पर हुई मुलाकात

बॉलीवुड के दिगग्ज एक्टर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात लखनऊ में सीएम आवास पर हुई। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई है। एएनआई द्वारा जारी की गई खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्टर धर्मेन्द्र को वन डिस्ट्रीक-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) की तस्वीर भी भेंट की। इस मुलाकात के दौरान धर्मेन्द्र के साथ सीएम योगी भी बेहद खुश नजर आए।

‘इक्कीस’ फिल्म की शूटिंग

यूपी के राजधानी लखनऊ में इन दिनों में ‘इक्कीस’ फिल्म की शूटिंग चल रही है। बता दें कि धर्मेन्द्र की इक्कीस फिल्म परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। इस क्रम में फिल्म की निर्देशक टीम व अन्य सदस्य लखनऊ पहुंचे हैं। अभिनेता धर्मेन्द्र भी इसी फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। बता दें कि धर्मेन्द्र हाल में ही करण चौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी देखे गए थे। 87 वर्ष की उम्र में भी उनका फिल्मों में काम करना निश्चित रुप से चर्चा का विषय बना है और इसको लेकर खूब सुर्खियां सुनने को मिल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026