---Advertisement---

Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन हुआ गुलजार, ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील’ के जरिए शुरू हुआ लजीज व्यंजनों का भंडार

Lucknow News: अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपको खुश कर देगी। दरअसल चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत की गयी है। जिसमें लगभग हर प्रकार की खाने की व्यवस्था सस्ते रेटों में दी जाएगी। यही नहीं इसे फुल्ली वातानुकूलित बनाया गया है। साथ ही यात्रियों के लिए फ्री WIFI की व्यवस्था भी की गयी है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 29, 2023 4:38 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से एक ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसे सुनने के बाद आप सभी ख़ुशी से झूम उठेंगे। उन लोगों के लिए तो यह खबर और भी अच्छी है, जो खाने के शौक़ीन होते हैं। जानकारी के मुताबिक चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर रेल कोच रेस्टोरेंट (Restaurant on Wheels) की शुरुआत की गयी है। ऐसे में बताया जा रहा है, कि इस रेस्तरां में लगभग हर प्रकार की खाने की व्यवस्था होगी। प्रायः देखा गया है, कि लोग दूर-दूर से यात्रा कर के आने के बाद थक जाते हैं। उन्हें खाने के लिए रेलवे स्टेशन से दूर जाना पड़ता है। ऐसे में अब चारबाग रेलवे स्टेशन ने इस समस्या का समाधान ढूढ़ लिया है।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर हुई ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील’ की शुरुआत 

जी हाँ अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपको खुश कर देगी। दरअसल सोमवार को लखनऊ (चारबाग रेलवे स्टेशन) के बाहर रेलवे कोच रेस्तरां की शुरुआत की गयी। इसमें सबसे अहम बात यह, कि इस का उद्घाटन किसी व्यक्ति विशेष या सरकारी कर्मचारी से नहीं बल्कि गोरखपुर से लखनऊ आई एक महिला यात्री से करवाया।

बता दें कि रेस्तरां में भिन्न प्रकार की खाने की वैरायटी उपलब्ध है। रेल कोच रेस्टोरेंट (Restaurant on Wheels) को फुल्ली वातानुकूलित बनाया गया है। साथ ही यात्रियों के लिए फ्री WIFI की व्यवस्था भी की गयी है। ऐसे में देखा जाए तो लोग खाने के जायके के साथ-साथ फ्री – WIFI का भी लुफ्त उठा सकते हैं। 

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी 

बता दें कि  रेल कोच रेस्टोरेंट (Restaurant on Wheels) पर अपनी बात रखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वरिष्ठ अधिकारी रेखा शर्मा ने बताया, कि इसकी शुरुआत ‘मील ऑन व्हील’ अभियान के तहत की गयी है। यह यात्रियों की सुख-सुविधा के लिए रेलवे विभाग द्वारा किया गया। हम लोगों को कम दाम में अच्छा भोजन प्रोवाइड कराना चाहते हैं। अक्सर देखा गया है, कि लोग अच्छी भोजन की तलाश में रेलवे स्टेशन के बाहर भटकते रहते हैं। यह कदम उसी क्रम में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026