---Advertisement---

Lucknow News: ICU में जाने से पहले महिला मेयर के जूते उतरवाना पड़ा भारी, नगर निगम ने भेज दिया बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा 

Lucknow News: बिजनौर के विनायक मेडिकेयर निजी अस्पताल में लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल किसी व्यक्ति से मिलने पहुंची। इस दौरान निजी अस्पताल प्रशासन ने महिला मेयर को ICU में जाने से से पहले जूते निकालने को कहा। ऐसे में बताया जा रहा है मेयर इस बात से नाराज हो गई। इसके बाद कार्रवाई के लिए प्राइवेट अस्पताल के बाहर नगर निगम का बुलडोजर आ पहुंचा।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 24, 2023 11:33 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 1:28 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, यहां एक निजी अस्पताल प्रशासन ने महिला मेयर को ICU में जाने से से पहले जूते निकालने को कहा। ऐसे में बताया जा रहा है मेयर इस बात से नाराज हो गयी। इसके बाद कार्रवाई के लिए प्राइवेट अस्पताल के बाहर नगर निगम का बुलडोजर आ पहुंचा। ऐसे में जब इस बात की भनक पुलिस प्रशासन को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य किया। वहीं खबरों की मानें तो इस दौरान अस्पताल प्रशासन और नगर निगम कर्मचारियों के बीच जमकर हुआ बवाल भी हुआ। 

जूता कांड की पूरी स्टोरी समझें 

जानकारी के मुताबिक सारा मामला राजधानी लखनऊ का है। दरअसल यहां (लखनऊ) की मेयर सुषमा खर्कवाल बिजनौर के विनायक मेडिकेयर निजी अस्पताल में पहुंची। खबरों की मानें तो महिला मेयर नगर निगम के सेना से जुड़े सुरेंद्र कुमार से मिलने पहुंची थी। बता दें कि ICU में भर्ती सुरेंद्र कुमार का यहां पर कई दिनों से इलाज चल रहा था। ऐसे में आरोप है, कि जब वह ICU में अंदर के लिए जा रही थी तब उन्हें डॉक्टरों ने जूते उतारने को कहा। इस बात से वह नाराज हो गयी। इस बीच अस्पताल के स्टाफ और महिला मेयर के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। इसके बाद ख़बरों की मानें तो थोड़े टाइम बाद नगर निगम का बुलडोजर यहां आ धमका और अस्पताल के बाहर लगे पोस्टर को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद देखते ही देखते निजी अस्पताल कर्मचारियों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।   

पुलिस प्रशासन ने स्थिति को किया कंट्रोल 

बता दें कि जब बुलडोजर ने कार्रवाई शुरू की तो निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने जमकर बवाल किया। उनका कहना था, कोई भी महिला या पुरुष को ICU में जूते पहन के जाने पर पाबंदी होती है। उन्होंने महिला मेयर पर आरोप लगाया, कि उन्होंने अपने पद का गलत उपयोग किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस बीच हंगामा बढ़ने के बाद जब इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को चली, तब मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति को कंट्रोल किया।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026