---Advertisement---

Lucknow Viral Video: बीच सड़क महिला के साथ बर्बरता, खींचतान करता रहा युवक तो तमाशबीन भीड़ पर उठे सवाल

Lucknow Viral Video: राह चल रही लड़की को परेशान करते हुए युवक को देख सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और लोग इस पर बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2026 2:46 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: महिलाओं की सुरक्षा के लिए ना जाने कितने नियम और कानून बनाए गए हैं ताकि राह चल रहे दरिंदे उन्हें अपना निशाना न बन सके बावजूद इसके कुछ लोग बेशर्मी की हर पार करने में पीछे नहीं रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो फिलहाल विवादों में है जो कथित तौर पर लखनऊ का बताया जा रहा है। जहां सरेराह एक युवक ने युवती के साथ अभद्रता करने की कोशिश की। जिस तरह से वह जबरदस्ती कर रहा है उसे देखने के बाद लोग आग बाबूलाल हो उठे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है इस वायरल वीडियो में।

लखनऊ वायरल वीडियो में देखें कैसे हुआ लड़की के साथ शर्मनाक हरकत

घर के क्लेश x चैनल से लखनऊ वायरल वीडियो को शेयर किया गया है जिसके साथ बताया गया कि “निशातगंज पुल के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने महिला को परेशान किया उसका हाथ पकड़ा और खींचा। महिला ने विरोध किया जबकि आसपास के मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते रहे।” वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से महिला के साथ युवक बदसलूकी करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान महिला खुद को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही है लेकिन युवती को लगातार परेशान किया जा रहा है।

रोड पर हो रहे तमाशे को एंजॉय करते रहे लोग

वहीं लखनऊ वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बार-बार अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही है लेकिन युवक उसे अपनी तरफ खींच रहा है। चौका देने वाली बात यह है कि राह चलते हुए लोग सिर्फ इस वीडियो को बनाते रहे लेकिन मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। आखिर दोनों के बीच रिश्ता क्या था इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन लखनऊ वायरल वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

 

Lucknow Viral Video पर किस तरह रिएक्ट कर रहे लोग

जहां तक लखनऊ वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा 40 सेकंड के क्लिप में पूरी कहानी नहीं पता चल सकता तो एक ने कहा शर्मनाक है कि कोई सामने आकर मदद नहीं करने की कोशिश की। एक ने कहा यह पक्का गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हो गए तो एक ने कहा कोई कुछ नहीं बोलेगा तो एक ने कहा इस गुंडे को जेल भेजो। वहीं इस वीडियो को अब तक 69000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

India's Got Latent 2

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

Nishant Kumar

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026

Rakul Preet Singh

जून 21, 2026