---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भयंकर आग से मची चीख पुकार; कई किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुब्बार; जानें डिटेल

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र से दुखद घटना सामने आ रही है, जहां सेक्टर-19 के टेंट में आग लग गई, जिससे आस पास चीख पुकार मच गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 19, 2025 4:49 अपराह्न | Updated: जनवरी 19, 2025 11:54 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में जारी महाकुंभ से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 के कई टेंटों में आग लग गई, जिसके बाद आग तेजी से बढ़ने लगी। आस पास मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। इसी बीच इसका एक वीडियो भा सामने आया है, जिसमे कई दूर तक धुएं का गुब्बार देखा जा सकता है। हालांकि दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी है, और आग बुझाने में लगी हुई है। वहीं पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, और किसी जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

Maha Kumbh 2025 में लगी आग पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने दी जानकारी

महाकुंभ 2025 मेला क्षेत्र के सेक्टर – 19 में लगी आग पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Ak Sharma ने कहा कि “मैंने अधिकारियों और गीता प्रेस के जिम्मेदार लोगों से भी मुलाकात की है। मुझे जानकारी मिली है कि 3 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए और इससे आग फैल गई।

आग 20 मिनट के भीतर नियंत्रण कर लिया गया। शिविर में लगभग 100 लोग थे लेकिन मां गंगा के आशीर्वाद से कोई हताहत नहीं हुआ”।

आग पर क्या बोले ADG Bhanu Bhaskar

एडीजी भानु भास्कर ने Maha Kumbh 2025 को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि, “आग बुझा दी गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। इसका कारण सिलेंडर विस्फोट बताया जा रहा है, लेकिन इस संबंध में अभी और जांच की जानी बाकी है। हमें सिलेंडर फटने की सूचना मिली. लोगों को बाहर निकाला गया और आग बुझाई गई।

किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हमें बताया गया है कि 2 सिलेंडर फटे हैं, लेकिन जांच की जा रही है”। सबसे अच्छी बात यह रही है कि इस घटना में किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। वही पीएम मोदी ने इस हादसे की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ से प्राप्त की।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026