---Advertisement---

OMG! महाकुंभ में नहाने वाली लड़कियों की Video की खरीद-फरोख्त? Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहे दावे को लेकर साधा निशाना

Maha Kumbh 2025: पुण्य की लालसा में महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे भक्तों के साथ छल भरा व्यवहार कहां तक जायज है। ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से सनसनी मचा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 19, 2025 3:02 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 19, 2025 5:54 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: पुण्य की लालसा में महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे भक्तों के साथ छल भरा व्यवहार कहां तक जायज है। ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से सनसनी मचा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक्स हैंडल से जारी पोस्ट की मानें तो महाकुंभ 2025 में नहाने में महिलाओं और लड़कियों की तस्वीर और वीडियो की खरीद-फरोख्त की जा रही है। टेलिग्राम से लेकर फेसबुक, यूट्यूब तक जैसे प्लेटफॉर्म पर लड़कियों के नहाने और कपड़ा बदलने से जुड़ा वीडियो सर्कुलेट होने का दावा किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण के बाद Maha Kumbh 2025 आयोजन का हिस्सा बनने पहुंची महिलाओं को लड़कियों की सुरक्षा व निजता पर सवाल उठ रहे हैं। Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए पूरे प्रकरण में कार्रवाई करने की बात कही है।

Maha Kumbh 2025 में नहाने वाली लड़कियों की Video की खरीद-फरोख्त?

समाचार चैनल समूह इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि “महाकुंभ 2025 में नहाती और कपड़े बदलती महिलाओं की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर शेयर किए गए थे। कुछ ऐसी भी आपत्तिजनक तस्वीरें थी जिनका इस्तेमाल टीजर के थंबनेल के लिए किया गया था।” समाचार चैनल का दावा है कि ऐसा कृत्य करने वाले लोग फेसबुक, टेलिग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर नहाती और कपड़ा बदलती लड़कियों की तस्वीर और वीडियो बेचकर पैसा कमाने का धंधा कर रहे हैं। Maha Kumbh 2025 आयोजन के बीच आई ये रिपोर्ट अब सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही है और महिलाओं की सुरक्षा मानक को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने ‘योगी सरकार’ पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने Maha Kumbh 2025 आयोजन के बीच आई इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा है कि “ये एक अति अशोभनीय एवं संवेदनशील मामला है कि महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में भाजपा सरकार विफल रही है। महाकुंभ में पुण्य कमाने आई स्त्री शक्ति की तस्वीरों के सरेआम बेचे जाने के समाचार पर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। नारी की गरिमा की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य है, क्या सरकार इस ऑनलाइन बिक्री से जीएसटी कमाकर इस गोरखधंधे की हिस्सेदारी नहीं बन रही है। उप्र एवं राष्ट्रीय महिला आयोग तुंरत संज्ञान लेकर सक्रिय हो और समस्त उत्तरदायी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026