---Advertisement---

Meerut News:  पबजी के ‘चिकन डिनर’ ने ली जुनूनी लड़के की जान, जानें दिमाग की नस फटने की वजह और बचाव का तरीका

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक की पबजी गेम खेलते-खेलते दिमाग की नस फटने से मौत हो गई है। 22 साल के लड़के का 300 पार हाई बल्ड प्रेशर पहुंच गया था। यहां जानें हाई बीपी से बचाव , लक्षण और बचाव।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 9, 2026 1:28 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 22 साल के लड़के की दर्दनाक मौत  बेहद पॉपुलर ऑन लाइन गेम पबजी  खेलने से हुई है। मोहम्मद कैफ खैरनगर गूलर वाली गली में रहते थे। उनके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। कैफ घर का इकलौता चिराग था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचाई हुई है। आज हम आपको ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण और इसके लक्षण बचाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

Meerut News: 22 साल के लड़की की पबजी गेम ने कैसे ली जान?

मोहम्मद कैफ के घरवालों ने बताया है कि, शुक्रवार की रात को  कैफ कानों में हेड फोन लगाकर पबजी खेल रहा था। वो अचानक से गिर गया। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि, उसका बल्ड प्रेशर बढ़कर 300 हो गया है। जिसके बाद उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दो दिनों तक वो भर्ती रहा और उसके बाद  दिमाग की नस फटने से कैफ का ब्रेन हेमरेज हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  परिजनों ने खुलासा करते हुए बताया कि,  पिछले 4 महीनों से वो दिन रात पबजी खेल रहा था। उसे इंस्टाग्राम रील बनाने का भी बुहत शौक था। उसकी यही लत  मौत का कारण बनी।

हाई ब्लड प्रेशर की जांच कैसे करें?

देश के जाने-माने डॉक्टर बिमल छाजेड़ के द्वारा हाई बल्ड प्रेशर के कारण , लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में बया जा रहा है।

वीडियो क्रेडिट: SAAOL Heart Center

1-हाई ब्लड प्रेशर की जांच घर पर ही कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर मॉनिटर से बहुत ही आसानी से बीपी के लेवल का पता लगाया जा सकता है।

2-घबराहट होने पर तुरंत बीपी को नापने से बचें। इसके लिए आप 5 मिनट रुकें और फिर चेक करें। इससे सही रिडिंग आती है।

3-डॉक्टर का कहना है कि, 120/80 mmHg बीपी नॉर्मल माना जाता है। वहीं, 180/120 mmHg बीपी का लेवल बहुत हाई होता है। इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे ज्यादा अगर ब्ल्ड प्रेशर जाता है तो ब्रेन स्ट्रोक , हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज हो जाता है।

हाई बीपी के लक्षण

डॉक्टर बिमल छाजेड़  हाई बीपी को “साइलेंट किलर” बता रहे हैं। उनका कहना है कि, हाई बीपी के लक्षण ना के बराबर दिखते है। लेकिन अगर अचानक से सिर में तेज दर्द, नाक से खून आना, सीने में दर्द, चक्कर और हार्ट बीट अचानक से बढ़ जाती है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में ना लें। ये बढ़े हुए बीपी के लक्षण होते हैं। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।

हाइपरटेंशन का बचाव

हाई बल्ड प्रेशर के इलाज का सबसे अच्छा तरीका खराब लाइफस्टाइल को ठीक करना है। डॉक्टर का कहना है कि, कम नमक खाना है। वहीं, तेल, मसाले और मीट से दूर रहना है। रोजाना एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। शराब और तनाव से दूर रहकर बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Modinagar News

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 26, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 26, 2026