---Advertisement---

Noida News: नोएडा में फैशन शो के दौरान बड़ा हादसा, मॉडल के ऊपर गिरा लोहे का पिलर, अस्पताल में तोड़ा दम

Noida News: नोएडा में फैशन शो के दौरान एक बड़ा हादसा पेश आया है। जहां, मॉडल के ऊपर भारी भरकम लोहे का पिलर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 12, 2023 2:46 अपराह्न

Noida News in Noida
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा में फैशन शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां के सेक्टर-20 थान क्षेत्र के तहत फिल्म सिटी स्थित लक्ष्मी स्टूडियो में रविवार दोपहर को एक मॉडल के ऊपर लोहे का भारी भरकम पिलर (लाईटिंग ट्रस्ट) गिर गया। इस दादसे में मॉडल की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। ये हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। मृतका की पहचान 24 वर्षीय वंशिका चौपड़ा, निवासी नोएडा के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान आगरा निवासी बॉबी राज के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 का टारगेट साधने में जुटी BJP, राष्ट्रीय टीम में बड़े बदलाव की तैयारी, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

फैशन इवेंट के दौरान हुआ हादसा

पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म सिटी स्थित लक्ष्मी स्टूडियो में रविवार को एक फैशन इवेंट चल रहा था। इसी दौरान रैंप वॉक करते समय अचानक वंशिका (मॉडल) पर लोहे का एक पिलर गिर गया। जिसके चलते मॉडल बेहोश हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई, जिसके बाद मॉडल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य व्यक्ति (बाबी राज) को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सेक्टर-20 थान प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि फैशन इवेंट के दौरान एक मॉडल की मौत का मामला सामने आया है। मॉडल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फैशन शो के आयोजक और लाईटिंग ट्रस्ट लगाने वाले से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि फैशन इवेंट करवाने से पहले पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी। अभी तक मॉडल के परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। अगर शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Modi के अमेरिका दौरे का क्रेज, न्यूजर्सी के एक रेस्तरां ने बना डाली स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली, खूब पसंद कर रहे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026