---Advertisement---

Noida News: नोएडा के हजारों फ्लैट खरीदारों के लिए राहत की खबर, जल्द शुरू हो सकती है रजिस्ट्री की प्रक्रिया, जानिए क्या है पूरा मामला

Noida News: नोएडा के हजारों फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी खरब है। प्राधिकरण बिल्डरों से बकाया राशि वसूलने की तैयारी कर रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 9, 2023 3:07 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा के हजारों फ्लैट खरीदारों के लिए राहत की खबर है। जल्द यहां फ्लैट्स की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसको लेकर नोएडा विकास प्राधिकरण (Noida Development Authority) अब बिल्डरों से बकाया राशि वसूलने की तैयारी कर रहा है।

यहां ऐसे कई बिल्डर हैं जिन्होंने अभी तक बकाया राशि का भूगतान नहीं किया है। जिस वजह से हजारों फ्लैट्स की रजिस्ट्री रुकी हुई है। लेकिन, अब रजिस्ट्री की बाधा जल्द दूर होने वाली है।

नीति आयोग ने बनाई थी कमेटी

दरअसल, नोएडा में रुकी हुई रियल एस्टेट परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने और रजिस्ट्री की बाधा को दूर करने के लिए नीति आयोग ने पूर्व CEO अमिताभ कांत की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कई सुझाव दिए हैं।

13 अगस्त को हो सकती है NDA की बैठख

कमेटी ने अपनी ये रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी थी, जिसके बाद ये रिपोर्ट अब प्राधिकरण को मिल गई है। कमेटी के सुझावों पर अमल करने के लिए नोएडा प्राधिकरण (NDA) ने एक बैठक भी बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 13 अगस्त को ये बैठक हो सकती है, जिसमें बिल्डरों से बकाया राशि वसूलने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

कमेटी के सुझावों का होगा आकलन

बताया जा रहा है की नीति आयोग द्वारा बनाई गई कमेटी के सुझावों का आकलन करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक अगल समिति का गठन किया है। ये समिति इस बात का आकलन करेगी कि इन सुझावों का नोएडा प्राधिकरण पर क्या असर पड़ेगा, क्या इन सुझावों से सच में खरीदारों को राहत मिल पाएगी ? खैर अगर प्राधिकरण बिल्डरों से बकाया राशि वसूलने में कामयाब रहता है तो इससे रुकी हुई रजिस्ट्री प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026