---Advertisement---

Noida News: ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट हादसे के बाद बिल्डर्स और अपार्टमेंट एसोसिएशन के लिए सख्‍त निर्देश जारी, 1 माह में ही करने होंगे ये इंतजाम

Noida News: नोएडा में बीते दिन हुए लिफ्ट हादसे के बाद से प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है और इस क्रम में नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने इसको लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2023 12:09 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा में बीते दिन हुए लिफ्ट हादसे के बाद से प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है और इस क्रम में नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने इसको लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने अपने आदेश में कहा है कि सभी बिल्डर्स और अपार्टमेंट एसोसिएशन अपने साइट की लिफ्ट को यथाशीघ्र दुरुस्त करा लें जिससे की आने वाले समय में किसी भी तरह की कोई अनहोनी ना हो। वहीं नोएडा (Noida) सीईओ ने अपने आदेश में कहा है कि एक महीने के बाद इस मामले में रिपोर्ट तलब की जाएगी और आदेश का पालन ना करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी।

दरअसल एनसीआर क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा (Noida) में आम्रपाली बिल्डर्स की एक निर्माणाधीन साइट पर बीते दिन लिफ्ट टूटने के कारण 4 मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे के दौरान 5 मजदूर गंभीर रुप से घायल भी हो गए थे। ऐसे में इसको लेकर अब प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है हर संभव कोशिश कर रहा है कि आने वाले समय में ऐसी कोई घटना ना हो।

नोएडा सीईओ ने कही ये बात

नोएडा के सीईओ लोकेश एम ने ग्रेटर नोएडा के निर्माणाधीन साइट पर हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए एक आदेश जारी किया। इसके तहत सभी बिल्डर और अपार्टमेंट एसोसिएशन को आदेश दिया गया है कि वो महीना भर के अंदर अपने निर्माणाधीन साइट या अपार्टमेंट की लिफ्ट को दुरुस्त करा लें। इसकी रिपोर्ट एक महीनें के बाद विभाग के सामने प्रस्तुत करनी होगी। इस मामले में आदेश का पालन ना करने वाले या इसमें दोषी पाए जाने पर बिल्डर्स या अपार्टमेंट एसोसिएशनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।

लिफ्ट टूटने से हुआ था हादसा

बता दें कि बीते दिन ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट टूट जाने के कारण उसमें सवार 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 मजदूर इस हादसे का शिकार बन गंभीर रुप से घायल हो गए थे। सुबह-सुबह हुए इस हादसे को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक की टीम सतर्क नजर आई और जिलाधिकारी समेत अन्य सभी जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद से निर्माणाधीन साइट को सील कर काम रोक दिया गया और आवश्यक जांच की प्रक्रिया शुरु की गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026