---Advertisement---

Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इस कदम से फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत, जानें योजना में क्या है खास

Noida News: राजधानी के आसपास के क्षेत्र में फ्लैट्स व अन्य रिहायशी इलाकों को लेकर खबरे बनती रहती हैं। बता दें कि एनसीआर (Noida) के क्षेत्र तकनीक से लेकर अन्य सभी पैमानों पर विकसीत हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 8, 2023 4:08 अपराह्न | Updated: सितम्बर 9, 2023 10:14 पूर्वाह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: राजधानी के आसपास के क्षेत्र में फ्लैट व अन्य रिहायशी इलाकों को लेकर खबरे बनती रहती हैं। बता दें कि एनसीआर (Noida) के क्षेत्र तकनीक से लेकर अन्य सभी पैमानों पर विकसीत हैं। यहां अन्य शहरों की तुलना में आधुनिक सुख-सुविधा कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती है। ऐसे में लोगों की कोशिश रहती है इन इलाकों में फ्लैट या अन्य प्रॉपर्टी खरीद कर यहां स्थायी रुप से निवासी बन जाया जाए। पर इसको लेकर कभी-कभी दिक्कते भी सामने आ जाती हैं।

कभी फ्लैट के रजिस्ट्रेशन को लेकर तो कभी इससे संबंधित अन्य कागजी कार्यवाही को लेकर। अब इस संबंध में खबर है कि ग्रेटर नोएडा (Noida) प्राधिकरण फ्लैट आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लेकर आया है। इसके तहत आवंटियों को बड़ी मिल सकती है।

ओटीएस के तहत फ्लैट आवंटियों को मिलेगी राहत

बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इस कदम से प्राधिकरण से निर्मित फ्लैटों के आवंटियों को राहत मिलेगी। इसके तहत लोग आसानी से प्रीमियम, अतिरिक्त प्रतिकर और लीज डीड विलंब शुल्क पर लगे जुर्माने को आसानी से छूट के साथ भर पाएंगे। बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संपत्ति विभाग ने इस कदम के लिए प्राधिकरण के पिछले बैठक में मांग की थी। प्राधिकरण के इस कदम से 2200 फ्लैट खरीदारों को डायरेक्ट लाभ मिलने की खबर है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी कर सकेगा कमाई

बता दें कि एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के इस कदम से प्राधिकरण भी अपना खजाना भर सकता है। खबरों की माने ओटीएस के तहत ही प्राधिकरण को बकाए धनराशि के रुप में 468 करोड़ रुपये मिलने की खबर है। योजना का लाभ लेने वालों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्राधिकरण की ये स्कीम महज 3 महीने के लिए लागू की गई है। इसका लाभ 31 दिसंबर तक ही उठाया जा सकता है। ऐसे में जिन्हें भी इस योजना के तहत अपने फ्लैट की बकाया धनराशि जमा करनी हो वो बचत के साथ इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026