---Advertisement---

Noida News: नोएडा एक्सप्रेसवे पर अब नहीं मिलेगा जाम! ड्रोन और वीडियो कैमरे की मदद से कराया जाएगा सर्वे

Noida News: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का एक बड़ा जाल है। अगर आप नोएडा या फिर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। ये खबर आपको खुश कर सकती है। दरअसल नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) को लेकर कहा जा रहा है कि इसे चौड़ा करने का कार्य ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 30, 2023 4:49 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का एक बड़ा जाल है। अगर आप नोएडा या फिर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। ये खबर आपको खुश कर सकती है। दरअसल नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) को लेकर कहा जा रहा है कि इसे चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा। ऐसे में जो भी इस एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं, उनके लिए ये किसी वरदान से कम नहीं होगा।

सीईओ ने रिपोर्ट को किया खारिज

इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण ने एक एजेंसी को जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जब नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की सीईओ रितू महेश्वरी को सर्वे रिपोर्ट दी गई तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए वीडियो के साथ पूरी विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। इस तरह से पहले दौर के सर्वे को सिरे से नकार दिया गया।

ये भी पढ़ें: UP MLC By Election 2023 की दोनों सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत, CM Yogi ने ट्वीट कर दी बधाई

कहां पर है जाम की समस्या

आपको जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच नोएडा एक्सप्रेसवे 30 किलोमीटर लंबा है। वहीं, 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे के शुरू होने से नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहले से अधिक ट्रैफिक का भार हो गया है। इस मसले में सबसे पहली समस्या है माहामाया फ्लाईओवर से गौतम बुद्ध द्वार तक काफी भीड़ रहती है। इसके साथ ही दलित प्रेरणा स्थल की दीवारों ने नोएडा एक्सप्रेसवे की चौड़ाई को कम कर दिया है। इसके अलावा फिल्म सिटी से लेकर चिल्ला बॉर्डर तक काफी जाम रहता है।

इस तरह से निकलेगा हल

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने एक अहम फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण ने माहामाया फ्लाईओवर से लेकर सेक्टर 14ए के पास गौतम बुद्ध द्वार तक नोएडा एक्सप्रेसवे को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे को कैसे चौड़ा किया जाए, इसकी जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण ने एक प्राधिकरण को दी है। ऐसे में 15 दिनों के सर्वे के बाद जो रिपोर्ट सामने आई, उस पर प्राधिकरण की सीईओ रितू महेश्वरी ने कई खामियां बताई है। आगे बताया गया है कि प्राधिकरण ने अब ड्रोन और कैमरों की मदद से सर्वे कराने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: हाईटेक वॉयस कमांड फीचर के साथ आई TVS Raider 125 Special Edition, पेट्रोल पंप ढूंढने में होगी आसानी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 14, 2026

Noida Violence

अप्रैल 14, 2026

Ambedkar Jayanti 2026

अप्रैल 14, 2026