---Advertisement---

Noida News: नए साल पर नोएडा वासियों को बड़ा तोहफा! बस सर्विस शुरू होने से अयोध्या पहुंचना होगा आसान; जानें डिटेल

Noida News: यूपी के पश्चिमी शहर नोएडा में परिवहन के अनेक माध्यम हैं जो कि लोगों के सफर को आसान बनाते हैं। हालाकि परिवहन व्यवस्था को और बेहतर करने व अन्य शहरों को नोएडा से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग लगातार प्रयासरत नजर आता है जिससे की यात्रियों का सफर और सुविधाजनक हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 2, 2024 2:53 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: यूपी के पश्चिमी शहर नोएडा में परिवहन के अनेक माध्यम हैं जो कि लोगों के सफर को आसान बनाते हैं। हालाकि परिवहन व्यवस्था को और बेहतर करने व अन्य शहरों को नोएडा से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग लगातार प्रयासरत नजर आता है जिससे की यात्रियों का सफर और सुविधाजनक हो सके। इसी कड़ी में विभाग द्वारा नोएडा (Noida) को राम-नगरी अयोध्या से जोड़ने की कवायद की जा रही है। जानकारी के अनुसार 21 जनवरी से नोएडा के मोरना बस अड्डे से अयोध्या के लिए 25 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए नोएडा डिपो की ओर से हेल्पलाइन नंबर (962555922) भी जारी किया गया है जिसकी मदद से यात्री बुकिंग करा सकते हैं।

अयोध्या पहुंचना होगा आसाना

नोएडा (Noida) के मोरना बस डिपो से राम नगरी अयोध्या के लिए बसों का संचालन जल्द ही शुरू किया जा सकेगा। इस संबंध में परिवहन विभाग की ओर से लगभग सभी तैयारी की जा चुकी है। नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब 21 जनवरी से श्रद्धालु नोएडा से अयोध्या के लिए चलने वाली बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। वहीं अगर कोई संस्था या समूह पूरी बस को बुक करना चाहती है तो इसके लिए भी परिवहन विभाग द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत लोग परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 962555922 पर संपर्क कर या बस अड्डे पर पहुंचकर भी बस की बुकिंग करा सकते हैं। बता दें कि नोएडा से अयोध्या के लिए चलने वाली 25 बसों के संचालन के बाद यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा और लोग आसानी से राम-नगरी पहुंच कर प्रभु श्रीराम लला के दर्शन कर सकेंगे।

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

यूपी के अयोध्या शहर को बीतते दिन के साथ तमाम सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें आधुनिक रेलवे स्टेशन के साथ हवाई अड्डा, राज्यमार्ग व अन्य कई बुनियादी ढांचा शामिल हैं। ऐसे में नोएडा से अयोध्या के लिए होने वाली बसों के संचालन के साथ ही कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी। इसके अलावा नोएडा के साथ-साथ राजधानी दिल्ली, मेरठ व एनसीआर के अन्य हिस्सों के लोग भी इस सेवा का सफर कर आसानी से अयोध्या पहुंच सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026