---Advertisement---

Noida News: ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा शरीर, तार से चिपकी रह गई महिला

Noida News: ग्रेटर नोएडा के मिर्जापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 29, 2023 6:17 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: ग्रेटर नोएडा के मिर्जापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की यहां एक बुजुर्ग महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिस वजह से महिला बुरी तरह झुलस गई और उनकी मौत हो गई है।

हादसे का वीडियो भी आया सामने

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये हादसा इतना दर्दनाक था की जिसने भी ये वीडियो देखा उसकी रूह कांप गई। वीडियो में एक महिला बिजली की तार से चिपकी हुई दिखाई दे रही है। महिला के शरीर से आग की लपटें उठ रही हैं।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला की पहचान अंगूरी देवी के रूप में हुई है। महिला की उम्र 80 साल थी। ये हादसा तब हुआ जब बुजुर्ग महिला घर की बालकनी में खड़ी थी। तभी महिला बालकनी से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई।

क्योंकि बिजली की तार में हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहा था, जिसके चलते महिला के पूरे शरीर में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ेने वाले मिर्जापुर गांव की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026