---Advertisement---

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने Noida International Airport की तस्वारों को किया शेयर, इन शहरों के लिए साबित होगा गेमचेंजर, समझे इसके मायने

Noida International Airport: चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का कल उद्घाटन होना है। उससे पहले पीएम मोदी ने कुछ तस्वीर शेयर किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 27, 2026 4:52 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का कल उद्घाटन होना है। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर Noida International Airport की तस्वीरें शेयर की है। गौरतलब है कि कई बार इसका उद्घाटन किसी ना किसी वजह से टल जाता था, लेकिन आखिरकार कल इसका उद्घाटन होने जा रहा है। इसके शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर दवाब कब होगा, हालांकि फ्लाइटों के संचालन को लेकर तारीख नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही कई शहरों के बीच फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकता है। उसके बाद  इंटरनेशनल उड़ानें भी संचलित की जाएंगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पीएम मोदी ने Noida International Airport की तस्वीरों को किया शेयर

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर Noida International Airport की कुछ तस्वीरें साझा की है। उन्हेोंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

 

“एनसीआर की कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा! जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन कल होगा”। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो (IndiGo), अकासा एयर (Akasa Air), एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express), इन एयरलाइन्स के शुरू होने से यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स के बेहतर विकल्प मिलेंगे।

इन शहरों के लिए साबित होगा गेमचेंजर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का बड़ा इंजन बनने जा रहा है। खासकर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कई शहरों के लिए यह गेमचेंजर साबित होगा। अगर शहर की बात करें तो इसमे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, अलीगढ़, मथुरा, और आगरा शामिल है। माना जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ यात्रा को आसान नहीं बनाएगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की इकोनॉमी, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देगा। आने वाले वर्षों में यह प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी और एनसीआर की तस्वीर बदल सकता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026