---Advertisement---

Agra News: UP में बारिश का कहर जारी, आगरा में मकान ढहा, मलबे में फंसे कई लोग

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी बारिश के चलते एक मकान ढह गया है। मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 7, 2023 12:05 अपराह्न | Updated: अगस्त 7, 2023 6:00 अपराह्न

Agra News
Follow Us
---Advertisement---

Agra News: उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। बारिश से अब तक कई जगह भारी नुकसान हो चुका है। जबकि, बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बारिश के चलते नदी-नाले भी उफान पर हैं। इसी बीच आगरा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मकान बारिश की भेंट चढ़ गया।

बताया जा रहा है की बारिश के चलते नींव कमजोर पड़ने से एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बारिश की भेंट चढ़ा मकान

जानकारी के मुताबिक, ये घटना आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की है। जहां शिवनगर राधे वाली गली में स्थित एक मकान बारिश के चलते ढह गया। सोमवार (7 अगस्त) सुबह अचानक मकान गिरने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले और तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बताया जा रहा है की मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद है, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस की मदद कर रही है। मलबे में परिवार के कई लोग दबे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। मलबा ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत पेश आ रही है।

वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। CM कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, CM योगी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनकी हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026