---Advertisement---

Muzaffarnagar News: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और बुआ के हत्यारे राशिद का हुआ एनकाउंटर, 50 हजार का था इनाम

50 हजार रुपए का इनामी बदमाश राशिद का एनकाउंटर हो गया है। यूपी के मुजफ्फरनगर में ये घटना घटि है। राशिद राजस्थान का रहने वाला था लेकिन कुछ समय से यूपी के मुरादाबाद में रह रहा था और पुलिस उसे ढूंढ रही थी। राशिद उर्फ सिपाईया के नाम से भी जाना जाता था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 1, 2023 6:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 50 हजार के इनामी हत्यारे राशिद की मौत एक एनकाउंटर में हो गई है। शाहपुर थाने की साहडूडी रोड पर मुठभेड़ के दौरान ये घटना हुई।इनामी बदमाश राशिद ने भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और बुआ का भी कत्ल किया है। इनकी हत्या उसने एक डकैती के दौरान पठानकोट में की थी।

मारा गया हत्यारा राशिद

राशिद राजस्थान का रहने वाला था लेकिन कुछ समय से यूपी के मुरादाबाद में रह रहा था और पुलिस उसे ढूंढ रही थी। राशिद उर्फ सिपाईया के नाम से भी जाना जाता था। एनकाउंटर के दौरान राशिद के पास से बाइक, रिवाल्वर, तमंंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। राशिद की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read: Pomegranate Side Effects: इन बीमारियों से लड़ रहे लोग भूल से भी न करें अनार का सेवन , मुश्किल में पड़ सकते हैं

50 हजार का था इनाम

राशिद ने हालहि में शाहपुर में मुठभेड़ और ककरौली थाना इलाके में वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। सीओ बुढाना विनय गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, “शाहपुर पुलिस और एसओजी टीम की गोयला के जंगल में बाइक सवार बदमाश राशिद के साथ मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस की गोली लगने से राशिद घायल हो गया। इस दौरान उसका साथी भगाने में कामयाब हो गया। वहीं दूसरी तरफ जब राशिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसने दम तोड़ दिया।” इस बीच खबर है कि, शाहपुर थानाध्यक्ष बबलू कुमार को भी गोली लगी है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026