---Advertisement---

Lok Sabha election 2024 को लेकर Mathura सांसद हेमा मालिनी बोलीं- ‘चुनाव लड़ूंगी तो सिर्फ मथुरा से ही’

Mathura News: चर्चित सिने तारिका और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने Lok Sabha election 2024 को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि वह अगले साल होने वाले General Election 2024 में दोबारा लड़ती हैं तो अपनी वर्तमान सीट मथुरा से ही लड़ेंगी अन्यथा किसी और सीट को लेकर चुनाव लड़ने ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 6, 2023 9:09 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mathura News: चर्चित सिने तारिका और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने Lok Sabha election 2024 को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि वह अगले साल होने वाले General Election 2024 में दोबारा लड़ती हैं तो अपनी वर्तमान सीट मथुरा से ही लड़ेंगी अन्यथा किसी और सीट को लेकर चुनाव लड़ने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने अपनी पार्टी को इशारों ही इशारों में अपनी मंशा जाहिर कर दी कि किसी अन्य सीट से लड़ने का प्रस्ताव वो कतई स्वीकार नहीं करेंगी। बता दें भाजपा सांसद पीएम मोदी की पिछली 9 साल के शासन की उपलब्धियों पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।

बातों ही बातों में की मंशा जाहिर

बता दें कल 5 जून 2023 को पत्रकारों से तीसरी बार चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा कि ” मैं अगला चुनाव मथुरा से ही लड़ूंगी और अगर किसी अन्य सीट से लड़ने का प्रस्ताव आया तो वह स्वीकार नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि ” यदि पार्टी मुझे चुनाव लड़ाना चाहेगी, तो मुझे क्या दिक्कत हो सकती है, लेकिन इतना साफ है कि लड़ूंगी मथुरा से ही।”

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

भगवान श्री कृष्ण और भक्तों से बताया लगाव

बता दें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल मोदी सरकार में पिछले दोनों कार्यकाल में मथुरा सीट से भाजपा सांसद हैं। इससे पहले भी वह राज्यसभा की सांसद रह चुकी हैं। इसी सिलसिले को वह तीसरी बार भी मथुरा से जारी रखने की मंशा प्रकट कर रही हैं। इसकी वजह को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे ऐसा इसीलिए कह रही हैं कि उनकी भगवान श्री कृष्ण और उनके भक्तों में अथाह श्रद्धा तथा प्यार है और वे उनकी सेवा जारी रखना चाहती हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में उन्होंने कहा कि विगत 9 सालों के कार्यकाल में उन्होंने देश की जनता के लिए अनेकों जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से राहत पहुंचाई है। जिसके बल पर ही जनता फिर से भाजपा सरकार को चुनेगी। बता दें मथुरा सीट को लेकर पिछले दिनों से कंगना रनौत के साथ साथ कुछ अन्य स्थानीय दावेदारों को लेकर चर्चाएं थी।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026