---Advertisement---

हिंसा की आशंका से Saharanpur की इंटरनेट सेवा बंद, जानें गौरव यात्रा से तनाव की क्या है बड़ी वजह

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में राजा मिहिर भोज को लेकर गुर्जर समाज और राजपूत समाज आमने सामने आ गए हैं। गुर्जरों ने आज सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर गौरव यात्रा निकाली तो राजपूत समाज के लोग इसके विरोध में धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से सहारनपुर में तनाव की स्थिति ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 29, 2023 7:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में राजा मिहिर भोज को लेकर गुर्जर समाज और राजपूत समाज आमने सामने आ गए हैं। गुर्जरों ने आज सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर गौरव यात्रा निकाली तो राजपूत समाज के लोग इसके विरोध में धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से सहारनपुर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस प्रकार दो वर्गों के बीच टकराव की आशंका को भांपते हुए प्रशासन ने अगले आदेश तक शहर की इंटरनेट सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया है। डीएम सहारनपुर ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए कहा गया कि शांति और लोक प्रशांति को भंग होने से रोकने के के लिए लिया गया है।

गुर्जर और राजपूत समाज आमने सामने

बता दें सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जरों और राजपूतों के अपने अपने दावे हैं। दोनों पक्षों का दावा है कि सम्राट भोज उनके समाज से थे। इसी को लेकर आज 29 मई 2023 को गुर्जर समाज के लोग गुर्जर गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जबकि राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि उन्हें यात्रा से कोई परेशानी नहीं है।लेकिन उनका मानना है कि उनके नाम का इस्तेमाल कर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः Mann Ki Baat में PM Modi ने किया जापान दौरे को याद, कहा- ‘इतिहास संजोने से पीढियां लाभ उठाती हैं’

प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

डीएम कार्यालय के मुताबिक बताया गया है कि गुर्जर समाज ने सर्वसम्मति से सुबह 9 बजे से थाना नकुड के राजेश पायलट चौक से सम्राट मिहिर भोज चौक नकुड तक गौरव यात्रा प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने नई परंपरा डालने की आशंका में टकराव की स्थिति भांपते हुए अनुमति प्रदान नहीं दी। एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने सोशल मीडिया पर यात्रा निकालने और उसका विरोध करने वालों में से 20 को चिन्हित कर कई संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर दिए हैं।

इंटरनेट सेवा की ठप

डीएम सहारनपुर दिनेश चंद्र सिंह ने अगले आदेश तक जिले की इंटरनेट सेवाओँ को बंद करने का आदेश दिया है। जिसको लेकर कार्यालय से लिखित आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले की सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियां, मोबाइल नेटवर्क में उपलब्ध इंटरनेट और मैसेजिंग या सोशल मीडिया की सुविधा अगले आदेश तक बंद रहेंगी।

इसे भी पढ़ेंःNew Parliament Building: तमिल परंपराओं से सेंगोल की होगी नई संसद में स्थापना, जानें क्या है इसका चोल साम्राज्य से संबंध?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026