---Advertisement---

Shahjahanpur News: धर्म बदलने से मना किया तो दी खौंफनाक मौत! आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। ये मामला धर्मांतरण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो 23 साल की लड़की के साथ दो लड़कों ने रेप किया और फिर धर्मांतरण करने का दवाब बनाया। लड़की ने लखीमपुर खीरी के एक अस्पताल ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 29, 2023 3:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। ये मामला धर्मांतरण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो 23 साल की लड़की के साथ दो लड़कों ने रेप किया और फिर धर्मांतरण करने का दवाब बनाया। लड़की ने लखीमपुर खीरी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि, पीड़िता को जहर दिया गया था।

शाहजहांपुर से आया दिल दहला देने वाला मामला

मृतका तीन महीने की प्रेग्नेंट भी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने नावेद और फरहाद खान को गिरफ्तार किया है। युवती एक साल से सहमति संबंध बनाकर उसके साथ रह रही थी। नावेद ने युवती को भर्ती कराते हुए लड़की का नाम जोया सिद्दीकी बताया था और कहा था कि, मृतका उसकी पत्नी है।इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब लखीमपुर खीरी जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार की रात को नावेद अपने दोस्त के साथ मृतका को लेकर पहुंचा। लड़की की हलात काफी गंभीर थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबरें हैं कि, युवती को नावेद ने गर्भपात कराने के लिए दवाई दी थी, जिसके कारण उसकी रात में ही तबियत बिगड़ गई।

इसे भी पढ़ेंःPakistan Crises: सिंध के पूर्व गवर्नर ने दिया Imran Khan को एक और झटका, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई साथ छोड़ने की वजह

क्या है घटना?

लड़की के पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। जिसके बाद नावेद उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। क्योंकि नावेद ने मृतका की असली पहचान छिपाई थी। इसका खुलासा तब हुआ जब मृतका की मौत हो गई और और अस्पताल के स्टाफ को नावेद और उसके दोस्त पर शक हुआ।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इस मामले पर परिवार वालों का कहना है कि, नावेद ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। इसके साथ ही परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी पर जबरन धर्म भी बदलवाने का भी दवाब था। परिवार वालों का कहना है कि, आरोपी ने उनकी बेटी को जहर देकर मारा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ेंः New Parliament Building: नए संसद भवन का एमपी कनेक्शन संयोग है या प्रयोग! जानें क्यों इन मंदिरों से हो रही तुलना?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 3 June 2026

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026

Lucknow News

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Lucknow-Kanpur Expressway

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026