---Advertisement---

UP News: प्रयागराज में डिप्टी सीएमओ की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या या सुसाइड? जांच में जुटी पुलिस

यूपी के प्रयागराज से एक बड़ी खबर है। आज सोमवार 24 अप्रैल को डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का शव सिविल लाइंस के एक होटल में फंदे से लटका मिला है। अभी तक यह साफ नहीं है कि ये आत्महत्या है या फिर साजिशन हत्या।UP

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 24, 2023 3:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP News: यूपी के प्रयागराज से एक बड़ी खबर है। आज सोमवार 24 अप्रैल को डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का शव सिविल लाइंस के एक होटल में फंदे से लटका मिला है। अभी तक यह साफ नहीं है कि ये आत्महत्या है या फिर साजिशन हत्या। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानें क्या है मामला

बता दें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित होटल विट्ठल के रूम नं-106 से शहर के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का शव बरामद हुआ है। बताया जाता है कि डॉ सुनील कुमार मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले थे। जो रोजाना आते जाते थे। कभी-कभी वो आकस्मिक तौर पर किसी भी होटल में रुक जाते थे। आज सुबह जब होटल कर्मियों ने कमरे को खोला तो देखा सुनील कुमार सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसको देखते ही होटल में मौजूद कर्मचारियों ने घटना की सूचना तुरंत होटल मैनेजमेंट को दी।  होटल मैनेजर ने तत्काल इसकी खबर पुलिस और सीएमओ को कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर खुद डीएम प्रयागराज तथा पुलिस कमिश्नर, सीएमओ अशोक कुमार सहित पुलिस के आला अधिकारियों की टीम पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी। इसके बाद अधिकारियों के माध्यम से डिप्टी सीएमओ के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। इसके साथ ही फॉरेंसिक विभाग की एक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav 2023: क्या Shivpal Singh और Akhilesh Yadav एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार? जानें क्या है पूरी रणनीति

स्वास्थ्य अधिकारियों ने जताई हत्या की आशंका

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही सुनील कुमार को सीएमओ ऑफिस में संचारी रोगों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस दौरान विगत कुछ दिनों से इसी होटल में रुक रहे थे। लेकिन आज अचानक जिस संदिग्ध परिस्थिति में उनका शव होटल में फंदे पर लटका हुआ पाया गया है। उसे देखकर उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। बता दें पिछले हफ्ते अतीक तथा अशरफ की हत्या के बाद से ही शहर की स्थिति अभी संवेदनशील बनी हुई है। इंटरनेट सेवाएं बहाल की गईं हैं।

इसे भी पढ़ेंः Karnataka Election 2023: Amul vs Nandini पर बोलीं Nirmala

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026