---Advertisement---

Noida News: नोएडा में आज बंद रहेंगे ये रास्ते, Amit Shah के दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बदली यातायात व्यवस्था, जारी की एडवाइजरी

Noida News: अमित शाह के नोएडा दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसके मुताबिक, नोएड में आज कई रास्ते बंद रहेंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 18, 2023 11:52 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 6:22 अपराह्न

Amit Saha
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह आज (18 अगस्त) नोएडा के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। एक ओर जहां उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, तो वहीं नोएडा में आज ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। जिस वजह से नोएडा में आज कई रास्ते बंद रहेंगे।

नोएडा पुलिस ने गुरुवार (17 अगस्त) रात को बैठक करने के बाद यह ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इन रास्तों पर सुबह 11 बजे से शाम के तीन बजे तक यातायात बंद रहेगा। नोएडा पुलिस ने इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

इन रास्तों पर प्रभावित होगा ट्रैफिक

एडवाइजरी के मुताबिक, वीवीआईपी मूवमेंट के चलते सेक्टर-37 से न्यू अशोक नगर बॉर्डर तथा न्यू अशोक नगर बॉर्डर से सेक्टर-37 तक डीएससी मार्ग आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भी कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा।

लोगों को असुविधा न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैक्लिपिक रास्ते भी बताए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने यातायात हेल्प लाइन नंबर (9971009001) भी जारी किया है। जहां, लोग संपर्क कर सकते हैं।

इन वैक्लिपिक रास्तों का करें इस्तेमाल

एडवाइजरी में पुलिस ने ट्रैफिक से बचने के लिए वैक्लिपिक रास्ते भी बताए हैं। एडवाइजरी के अनुसार, लोग न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गोलचक्कर चौक, रजनीगंधा चौक, अटटापीर चौक, बॉटनिकल गार्डन होकर डीएससी रोड से छलैरा, बरौला, भंगेल, फेस-02, सूरजपुर आदि स्थानों को जाने वाला यातायात कोण्डली दिल्ली से नोएडा सीमा में प्रवेश कर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

इसी तरह सूरजपुर, फेस-02, बरौला, छलैरा होकर सेक्टर-37 से बॉटनिकल गार्डन, अटटा मार्किट, अटटापीर चौक, रजनीगंधा चौक, गोलचक्कर चौक होकर न्यू अशोक नगर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात शशिचौक, सेक्टर 31/25 चौक, स्पाईस चौक, स्टेडियम चौक, झुण्डपुरा चौक से कोण्डली होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा। वहीं, आपातकालीन वाहनों को आवश्यकतानुसार गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026