---Advertisement---

U.P News: यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या का फूटा गुस्सा, कहा-‘अपराधियों को अल्लाह मियां भी नहीं बचा पाएंगे’

U.P News:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एसटीएफ की जांच में मुख़्तार गैंग के 28 शास्त्र लाइसेंस नागालैंड से उत्तर प्रदेश ट्रांसफर होने के खुलासे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था अपना काम पूरी शक्ति से कर रही है। अपराध करने वाला अपराधी अच्छे से ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 2, 2023 6:36 अपराह्न

U.P CM HITS OUT AT GANGSTERS
Follow Us
---Advertisement---

U.P News:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एसटीएफ की जांच में मुख़्तार गैंग के 28 शास्त्र लाइसेंस नागालैंड से उत्तर प्रदेश ट्रांसफर होने के खुलासे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था अपना काम पूरी शक्ति से कर रही है। अपराध करने वाला अपराधी अच्छे से जानता है की उसे अल्लाह मियां भी नहीं बचा पाएंगे।  इमरजेंसी पर फिल्म दिखाई जाने के मामले पर उन्होंने कहा की भारत में सच्चा लोकतंत्र है।  जो लोग परिवार तंत्र को लोकतंत्र समझते हैं उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है। 

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: सामने आई बृजभूषण के खिलाफ FIR की जानकारी, सेक्सुअल फेवर, छेड़छाड़ जैसे 10 आरोप, कई धाराओं में दर्ज है केस

प्रधानमंत्री की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने और कई मामलों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा की विपक्ष के पास उठाने के लिए अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।  भारतीय जानता पार्टी और प्रधान मंत्री मोदी के खिलाफ अमेरिका और लंदन में भी मुद्दा तलाशा जा रहा है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के शासनकाल में चीन ने भारत की भूमि पर कब्ज़ा कर लिया था।  लेकिन प्रधान मंत्री मोदी की सरकार में भारत की सीमायें सुरक्षित हैं। भारत की कोई एक इंच जमीन भी नहीं छीन सकता।

उत्तर प्रदेश की जनता देगी बीजेपी को आशीर्वाद

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा की कांग्रेस और बीजेपी विरोधी पार्टियां अब तक जनता की सेवा नहीं कर रहे थे, इसलिए उनके भविष्य की सुरक्षा को खतरा है।  भारत की 140 करोड़ जानता अब तक खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है और अपने जीवन में बदलाव का असर भी देख रही है। आने वाले 2024 के लोक सभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता बीजेपी को आशीर्वाद देगी।  हमारी पार्टी को लोगो का लगातार समर्थन मिल रहा है।  आने वाले चुनाव में बीजेपी नया रिकॉर्ड बनाएगी।  नरेंद्र मोदी फिर से प्रधान मंत्री बनकर देश की और जानता की सेवा करेंगे।

ये भी पढ़ें: क्या दिल्ली-नोएडा में चलेंगी Sky Bus ? केंद्रीय परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने दिया इसका जवाब

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026