CM Yogi Adityanath: यूपी में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग समेत सभी जगत की तस्वीर बदल रही है। बड़े पैमाने पर लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई है। ये सबकुछ संभव हो सका है सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की कुशल नीतियों के बदौलत। मुख्यमंत्री की कोशिश है कि यूपी के सभी लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और वे सशक्त हो सकें। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ग्राम परिवहन योजना को भी गति दे रही है। इसकी मदद से छोटे गांवों में परिवहन व्यवस्था दुरुस्त हुई है।
छोटे गांवों में परिवहन सेवा दुरुस्त कर रही CM Yogi Adityanath की सरकार!
यूपी सरकार राज्य के छोटे गांवों में भी परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने का काम कर रही है। इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को सशक्त, सुगम एवं सुलभ बना रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक गांव को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ना है। pic.twitter.com/LFlmHlGhWA
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) May 19, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ग्राम परिवहन योजना को गति दे रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिल रही है। सरकार की कोशिश है कि राज्य के सभी छोटे गांवों तक बसों की पहुंच सुनिश्चित हो और लोगों का सफर आसान हो सके। इसी क्रम में योजना के तहत शुरुआती चरण में 80 बसों का संचालन शुरू हुआ है। दूर-दराज इलाकों में बसे गांवों से लोग अपने नजदीकी ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों तक आसानी से सफर कर पा रहे हैं। इस लोगों को बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है।
युवाओं के साथ ट्रांसपोर्टर को भी हो रहा फायदा!
ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्थाओं की पहुंच सुनिश्चत होने से युवाओं को बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है। युवा रोजगार के सिलसिले में ब्लॉक, जिला मुख्यालय तक आसानी से पहुंच रहे हैं। इससे उनकी आमदनी बढ़ रही है और वे सशक्त हो रहे हैं। ट्रांसपोर्टर्स के लिए भी ग्राम परिवहन योजना कारगर साबित हो रही है। इसका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। वे सशक्त होकर अधिक से अधिक सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं। इससे लोगों का आवागमन आसान हुआ है और वे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान का रुख कर रहे हैं।






