---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ’10 जिलों में इंटीग्रेटेड कोर्ट..,’ चंदौली में CJI सूर्यकान्त से मिले सीएम, न्यायिक व्यवस्था पर कही ये बात

CM Yogi Adityanath ने आज यूपी के चंदौली में एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीजेआई सूर्यकांत को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 17, 2026 3:02 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: चंदौली वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। दरअसल, आज इस जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सुप्रीम कोर्ट के 53वें मुख्य न्यायाधीश सर्यकांत का आगमन हुआ। दोनों अतिथियों ने एक साथ चंदौली में आयोजित एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास हेतु कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान जस्टिस सूर्यकांत को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि यूपी के जिन 10 जिलों में अभी तक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट नहीं बन पाए थे, वहां सरकार इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने का काम कर रही है। इन विशेष कोर्ट में एक छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी।

चंदौली में CJI सूर्यकान्त के साथ CM Yogi Adityanath ने साझा किया मंच

बनारस से सटे चंदौली जिले में आज एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जस्टिस सूर्यकांत के साथ शिरकत की है।

मुख्यमंत्री के एक्स हैंडल से इस दौरान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। सीएम योगी लिखते हैं कि “भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री सूर्यकान्त जी के साथ जनपद चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस एवं औरैया के एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास हेतु जनपद चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में।” इस प्रसारण में सीएम योगी को न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के समक्ष कार्यक्रम को संंबोधित करते हुए सुना जा सकता है।

न्यायिक व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी की दो टूक!

चंदौली में एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी ने न्यायिक व्यवस्था का भी जिक्र किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “10 जनपदों में जहां पर अभी तक स्वयं के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट नहीं बन पाए थे, यूपी सरकार ने एक साथ अपनी स्वीकृति दी कि यहां पे इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनने चाहिए।” इसमें चंदौली, हाथरस, महोबा, औरैया, शामली, अमेठी जैसे जिले शामिल हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “उत्तर प्रदेश सरकार के पास न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हुए कोई भी कार्य जब आते हैं, उन्हें पूरा होने में देर नहीं लगती।” एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास उसका उदाहरण है। इसके बन जाने से लोगों को आसानी होगी और कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी सारी सुविधाएं एक छत के नीचे मिल सकेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026