---Advertisement---

UP Minister Raghuraj Singh के बदले जज्बात! तगड़ा यू-टर्न लेकर सलमान के बजाय शाहरुख खान को बताया देशद्रोही; सुर्खियों में वायरल वीडियो

UP Minister Raghuraj Singh का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सलमान खान को देशद्रोही बोलने के बाद यू-टर्न लेते नजर आ रहे हैं। रघुराज सिंह ने अब शाहरुख खान को देशद्रोही बताया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 15, 2026 1:55 अपराह्न

UP Minister Raghuraj Singh
Follow Us
---Advertisement---

UP Minister Raghuraj Singh: यूपी की सियासी गलियारों में आज बसपा सुप्रीमो मायावती की पीसी के अलावा दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का बयान भी सुर्खियों में है। ठाकुर रघुराज सिंह वही राजनेता हैं जिन्होंने पहले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान को देशद्रोही बताया। हालांकि, अब मंत्री रघुराज सिंह के जज्बात बदल गए और उन्होंने यू-टर्न लेते हुए शाहरुख खान को निशाने पर लिया है। शाहरुख खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्री रघुराज सिंह ने उन्हें देशद्रोही बताया है। इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर मंत्री रघुराज सिंह के बदले जज्बात की खूब चर्चा है।

अपने ही दावे पर UP Minister Raghuraj Singh का यू-टर्न

बीते कल सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सुर्खियों का केन्द बना जिसमें मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह सलमान खान को देशद्रोही बताते नजर आ रहे हैं।

उसी प्रकरण से जुड़ा एक और वायरल वीडियो सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया है। इस नए वीडियो में मंत्री रघुराज सिंह का यू-टर्न रुख देखा जा सकता है। रघुराज सिंह कहते हैं कि उन्होंने गलती से सलमान खान का नाम लिया था, जबकि उन्हें शाहरुख खान का जिक्र करना था। पाकिस्तान को आर्थिक मदद, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी जैसे तमाम आरोप लगाते हुए रघुराज सिंह ने अब शाहरुख खान को देशद्रोही बताया है। बगैर किसी लाग-लपेट के दर्जा प्राप्त मंत्री ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि शाहरुख खान देशद्रोही हैं। इससे जुड़ा वायरल वीडियो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर रोष

एक्स हैंडल सचिन गुप्ता ने मंत्री रघुराज सिंह के बयान से जुड़ा जो वीडियो पोस्ट किया है उसको लेकर खूब रोष नजर आ रहा है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निशाना साध रहे हैं। ठाकुर रघुराज सिंह की इस टिप्पणी को लेकर कई यूजर आहत भाव में अपने भाव व्यक्त करते हुए इसे गलत ठहरा रहे हैं। जहां एक ओर शाहरुख खान या सलमान खान दोनों बॉलीवुड जगत में अच्छा काम करते हुए देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्हें ऐसे खुलेआम देशद्रोही कहना यूजर्स को नहीं भा रहा और मंत्री रघुराज सिंह की आलोचना हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026