---Advertisement---

UP News: Bundelkhand Expressway को सोलर एक्सप्रेसवे बनाएगी योगी सरकार, जानें बिजली उत्पादन को लेकर क्या है खास प्लानिंग?

UP News: यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार सूबे में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में यूपी के विभिन्न हिस्सों में एक्सप्रेसवे के जाल बिछाए जा रहे हैं ताकि कनेक्टिविटी को और बेहतर कर यूपी में अवसरों का द्वार खोला जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 2, 2024 12:57 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार सूबे में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में यूपी के विभिन्न हिस्सों में एक्सप्रेसवे के जाल बिछाए जा रहे हैं ताकि कनेक्टिविटी को और बेहतर कर यूपी में अवसरों का द्वार खोला जा सके। एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने के साथ ही योगी सरकार बिजली उत्पादन पर भी जोर दे रही है ताकि यूपी (UP News) के विभिन्न हिस्सों में लोगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) को यूपी का पहला सोलर एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से हजारों हेक्टेयर की भूमि पर सोलर पार्क विकसित किया जाएगा ताकि बिजली का उत्पादन किया जा सके। दावा किया जा रहा है कि इससे कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति भी की जा सकेगी।

सोलर एक्सप्रेसवे बनाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पहला सोलर एक्सप्रेसवे बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ताजा जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को यूपी का पहला सोलर एक्सप्रेसवे बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है।

यूपी सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे 1700 हेक्टेयर जमीन पर प्रदेश का सबसे लंबा सोलर पार्क विकसित किया जाएगा। इस सोलर पार्क से रोजाना करीब 450 मेगावॉट तक बिजली का उत्पादन हो सकेगा और साथ ही एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए 25000 से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। यूपी सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों किनारे बनने वाले सोलर पार्क की चौड़ाई 15 से 20 मीटर चौड़ी होगी।

कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे 1700 हेक्टेयर जमीन पर बनने वाले सोलर पार्क के निर्माण के बाद कनेक्टिविटी को रफ्तार मिल सकेगा। सोलर पार्क के निर्माण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी ख्याल रखा जाएगा और एक्सप्रेसवे के किनारे हजारों पौधे लगाए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि इससे यात्रियों का सफर और सुगम हो सकेगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे मार्ग

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे मार्ग यूपी में 296 किलोमीटर लंबा एवं चार लेन चौड़ा वाला एक्सप्रेसवे है जो कि चित्रकूट जिले में NH-35 पर गोंडा गाँव को इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुदरैल गाँव से जोड़ता है। ये एक्सप्रेसवे यूपी के कई जिलों से होकर गुजरता है जिसमे इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा जैसे जिले शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026