---Advertisement---

UP News: लखनऊ में सैकड़ों नौजवानों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र, CM Yogi बोले- ‘नए उत्तर प्रदेश की नई पहचान..’

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज प्रदेश के सैकड़ों नौजवानों के चेहरे खिले नजर आए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 10, 2024 2:54 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लोकभवन में आज प्रदेश के सैकड़ों नौजवानों के चेहरे खिले नजर आए हैं। इसकी खास वजह है उन्हें नियुक्ति पत्र का मिलना। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज राजधानी में आयोजित की गई नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 647 वन रक्षकों/वन्यजीव रक्षकों एवं 41 अवर अभियंताओं के नियुक्ति-पत्र वितरित किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सैकड़ों नौजवानों को ये नियुक्ति पत्र ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत उपलब्ध कराया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस खास अवसर पर कहा कि “ईमानदारी एवं शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न हुई यह नियुक्ति प्रक्रिया ‘नए उत्तर प्रदेश’ की ‘नई पहचान’ है।” (UP News)

नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठा चेहरा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 647 वन रक्षकों/वन्यजीव रक्षकों एवं 41 अवर अभियंताओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति-पत्र सौंपा जिसके बाद उम्मीदवारों को चेहरे खिले नजर आए।

सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कई अहम बातें कह दीं। उन्होंने कहा कि “यूपी में अब पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा रही है जबकि पहले लोगों को नौकरी पाने के लिए सिफारिश लगानी पड़ती थी।”

सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि “पहले यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) में परीक्षा होने और नियुक्ति पत्र मिलने में सालों लग जाते थे, लेकिन अब 6 महीने के अंदर अभ्यर्थियों को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। वर्तमान सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।”

‘नए उत्तर प्रदेश’ की ‘नई पहचान’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए अहम बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस ईमानदारी और पारदर्शिता तरीके से प्रदेश में नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हो रही है वो ‘नए उत्तर प्रदेश’ की ‘नई पहचान’ है।”

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि राज्य में नकल माफियाओं पर नकेल कसने और पेपर लीक कराने वालों को पकड़ने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। इसके अलावा सभी प्रतियोगी परीक्षा के दौरान आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस का इस्तेमाल कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि प्रतिभागियों की मेहनत रंग ला सके और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराकर नौजवानों को पारदर्शिता के साथ नौकरी दी जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026