---Advertisement---

UP News: जाली नोट का कारोबार ले डूबा! पुलिस ने सपा नेता समेत 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार; भारी मात्रा में असलहा बरामद

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में अंतिम छोर पर बसे कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कुशीनगर (Kushinagar) के पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 24, 2024 11:45 पूर्वाह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में अंतिम छोर पर बसे कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कुशीनगर (Kushinagar) के पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस (Police) ने सामाजवादी पार्टी (SP) के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान उर्फ बबलू समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में फेक करेंसी और असलहा भी बरामद किया है। (UP News)

जाली नोट का कारोबार ले डूबा!

यूपी कीृ कुशीनगर पुलिस ने जाली नोट का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गिरोह में शामिल सभी आरोपी यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में जाली नोट का कारोबार करते थे। इस गिरोह के तार नेपाल से भी जुड़े हुए हैं जहां की फेक करेंसी पुलिस ने बरामद की है। इस प्रशासनिक कार्रवाई में अभी तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें रफी खान उर्फ बबलू मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। रफी खान के राजनीतिक ताल्लुकात सपा से भी बताए जा रहे हैं।

भारी मात्रा में फेक करेंसी और असलहा बरामद

कुशीनगर पुलिस ने जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में फेक करेंसी और अवैध हथियार (असलहा) बरामद किए हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मामले में 562000 रुपये के जाली नोट, जाली करेंसी से परिवर्तित किये गए भारतीय मुद्रा, नेपाल राष्ट्र की मुद्रा, 10 अदद अवैध हथियार, 02 लक्जरी कार व अन्य सामान की बरामदगी हुई है।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम इस प्रकार हैं- हाशिम खान, शेख जमालुद्दीन, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी, नियाजउद्दीन उर्फ मुन्ना, औरंगजेब, मोहम्मद रफी, नौशाद खान, रेहान खान उर्फ सद्दाम, मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान और सिराज हशमती। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल 4 आरोपी अभी फरार हैं जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026