---Advertisement---

दिल्ली से लखनऊ पहुंचना हो गया आसान, Vande Bharat ट्रेन का किराया जानकर चौंक जाएंगे आप; देखें शेड्यूल के साथ अन्य डिटेल

Vande Bharat Express: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से यूपी की राजधानी लखनऊ जाने वाले यात्रियों की तादाद कुछ ज्यादा नजर आती है। इसमें कई सारे ऐसे यात्री भी होते हैं जो लखनऊ पहुंचकर वहां से अपने अन्य गंतव्य स्थल की ओर निकलते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 31, 2023 12:55 अपराह्न

Vande Bharat Express
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Express: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से यूपी की राजधानी लखनऊ जाने वाले यात्रियों की तादाद कुछ ज्यादा नजर आती है। इसमें कई सारे ऐसे यात्री भी होते हैं जो लखनऊ पहुंचकर वहां से अपने अन्य गंतव्य स्थल की ओर निकलते हैं। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने दिल्ली से लखनऊ व लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा राहत देने का काम किया है। दरअसल दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जंक्शन से अयोध्या धाम जंक्शन तक वंदे भारत ट्रेन संचालन को मंजूरी दी गई है। ये ट्रेन अयोध्या से लखनऊ होते हुए आनंद विहार तक पहुंचेगी। रेलवे की ओर से इस वंदे भारत ट्रेन का किराया, शेड्यूल व अन्य डिटेल भी जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का किराया तेजस व शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों से भी महंगा है। ऐसे में आइए हम आपको अयोध्या से लखनऊ होते हुए आनंद विहार जंक्शन को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया व अन्य डिटेल बताते हैं।

वंदे भारत ट्रेन का किराया

यूपी के अयोध्या से राजधानी दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से होकर गुजरेगी। इसको लेकर लखनऊ वासियों में हर्ष का माहौल है। हालाकि इस खास ट्रेन का किराया जानकर यात्री चौंक भी सकते हैं। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ से आनंदविहार तक का चेयरकार किराया 1410 रुपये तो वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2595 रुपये होगा। आंकड़ों की तुलना करें तो वंदे भारत ट्रेन का किराया तेजस व शताब्दी जैसी आधुनिक ट्रेनों से भी ज्यादा है। ध्यान रहे कि ये किराया तिथि के साथ बदल भी सकता है और ऐसे भी इसके ज्यादा या कम होने के आसार हैं।

अयोध्या से आनंद विहार की बात करें तो इस पूरे रूट पर एसी चेयरकार का किराया 1570 रुपये तो वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2915 रुपये होने की खबर है। बता दें कि अयोध्या से आनंद विहार के लिए संचालित की जाने वाली ये खास ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के शेष 6 दिन संचालित की जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग

यूपी के अयोध्या से आनंद विहार के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (22425) दोपहर 3:20 पर अयोध्या से निकलकर 5:15 पर चारबाग (लखनऊ) पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल होते हुए रात 11:40 तक आनंद विहार पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में वंदे भारत ट्रेन (22426) के रुप में आनंद विहार जंक्शन से सुबह 6:10 पर निकल कर कानपुर सेंट्रल होते हुए दोपहर 12:25 पर चारबाग स्टेशन (लखनऊ) पहुंचेगी। इसके बाद चारबाग से निकलकर दोपहर 2:30 बजे ये खास ट्रेन अयोध्या पहुंच जाएगी। इससे यात्रियों के कीमती वक्त की बचत हो सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

Udan Yatri Cafe

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026