---Advertisement---

Varun Gandhi on Saras: सांसद ने ट्वीट कर सारस पक्षी मामले को दिया नया रंग, Yogi सरकार से कर दी ये मांग

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने चर्चा में रहे सारस को चिड़ियाघर से आजाद कर उसे आरिफ को वापस देने पर जोर दे रहे हैं। बता दें अमेठी के रहने वाले आरिफ पिछले दिनों अपने दोस्त से मिलने कानपुर के चिड़ियाघर गए थे।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 12, 2023 9:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Varun Gandhi on Saras: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने चर्चा में रहे सारस को चिड़ियाघर से आजाद कर उसे आरिफ को वापस देने पर जोर दे रहे हैं। बता दें अमेठी के रहने वाले आरिफ पिछले दिनों अपने दोस्त से मिलने कानपुर के चिड़ियाघर गए थे। तो चिड़ियाघर घर कर बाड़े में बंद सारस आरिफ को देखते ही खुशी से पंखों को फड़फड़ाने लग गया। इस घटना का वीडियो आज वरुण गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब बीजेपी के संसद वरुण गांधी ने भी अपनी ही पार्टी से सपा प्रमुख की मांग को समर्थन देकर दोहरा दिया है।

जानें क्या कहा वरुण गांधी ने

पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने आज सारस और आरिफ के चर्चित केस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ” सारस और आरिफ की कहानी खास है
एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की खुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है।
यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजड़े में रहने के लिए नहीं।
उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापस लौटा दीजिए।”

इसे भी पढ़ेंःAmit Shah in Assam: गृह मंत्री का राहुल पर निशाना, बोले- ‘पीएम के बारे में जितना भला-बुरा बोलेंगे BJP उतना ही आगे बढ़ेगी’

जानें पूरी घटना

अमेठी जिले के मंडका गांव के आरिफ पिछले दिनों कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे थे। जहां वन विभाग ने उनके दोस्त सारस को रखा हुआ है। इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि आरिफ को देखते ही सारस पहचान जाता है और आरिफ को महसूस करते ही अपने पंखों को जोर शोर से फड़फड़ाने लगता है। इसी घटना के वीडियो को आधार बनाकर सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर सरकार से मांग की है। बता दें पिछले माह आरिफ और सारस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद वन विभाग हरकत में आ गया। क्योंकि कानूनन सारस एक संरक्षित पक्षी है। इसे घरेलू तौर पर रखना आपराधिक है। तब से यह मामला कानूनी और राजनीतिक रंग ले चुका है।

इसे भी पढ़ेंःCM Nitish की Rahul Gandhi से मुलाकात और कांग्रेस अध्यक्ष का ‘थैंक्यू-थैंक्यू’…जानें क्या हैं इसके राजनीतिक मायने?

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Jharkhand News

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026