---Advertisement---

UP Board की 10वीं- 12वीं परीक्षाओं के लिए तय हुई शब्द सीमा, अब इस तरह लिखना होगा उत्तर वरना कट जाएंगे सारे नंबर

UP Board: यूपी की 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने के लिए अब विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। लेकिन इस बार परीक्षा में कुछ नियम बनाए गए है। कई बार आपने पुराने छात्रों से यह भी सुना होगा कि यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता तो उस से रिलेटेड कोई ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 2, 2023 12:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Board: यूपी की 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने के लिए अब विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। लेकिन इस बार परीक्षा में कुछ नियम बनाए गए है। कई बार आपने पुराने छात्रों से यह भी सुना होगा कि यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता तो उस से रिलेटेड कोई भी जवाब लिख सकते हैं। लेकिन अब ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। क्योंकि इस बार 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सिर्फ कॉपी भरने से काम नहीं चलने वाला, इस बार परीक्षा में वर्ड लिमिट तय की गई है। 

 कितने शब्दों में देना होगा सवाल का जवाब

यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 के शब्दों की सीमा को समझने के लिए दसवीं के 2 मॉडल पेपर की जानकारी दी गई है। जिनके जरिए आपको पता चल जाएगा कि आपको एक सवाल का जवाब कितने शब्दों में देना है और उसके लिए भी सीमा तय की गई है। इसी बीच बोर्ड द्वारा छात्रों से उम्मीद की जा रही है कि वे शब्द सीमा के अंतर्गत ही सवाल का जवाब दें और नियमों का पालन करें। यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर सैंपल पेपर मौजूद है। जिसमें इकोनॉमिक्स का पेपर देख सकते हैं। 

Also Read: Rajasthan के सरकारी स्कूल में शिक्षकों के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानिए आवेदन से जुड़ी अहम जानकारी

इस तरह तय की गई शब्द सीमा

इस पेपर की समय सीमा 3.15 घंटे की है और यह सो नंबर का पेपर होगा, जिसमें 27 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 10 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर को एक या 2 शब्दों में लिखना होगा। इसके बाद 11 से 18 तक लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर के लिए 50 शब्द की सीमा तय की गई है। जबकि अधिकतम शब्द 150 तक लिख सकते हैं। इसके बाद 25 से 27 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इनका जवाब 300 शब्दों में देना होगा। 

जरूर देखें सैंपल पेपर

इसी तरह 12वीं फिजिक्स का पेपर दिया गया है जो 70 नंबर का है। इसके 5 सेक्शन में सभी सवालों के जवाब शब्द सीमा के अंतर्गत ही देने होंगे। सेक्शन ए और बी के सभी सवालों के जवाब एक-एक अंक के साथ दिए जाएंगे। इसके बाद सेक्शन सी से 4 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें दो दो नंबर यानि कुल आठ नंबर के सवाल होंगे। इसके बाद सेक्शन डी के सभी सवाल तीन नंबर के हैं और सेक्शन ई के सभी सवाल पांच नंबर के हैं।

Also Read: Health Tips: खाली पेट सेब खाने से होते हैं कई फायदे लेकिन नुकसान जानकर चौंक जाएंगे आप, जानिए क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026