---Advertisement---

Yogi सरकार ने किया IPS अधिकारियों का तबादला, पीयूष मोर्डिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPS transferred in UP: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से 8 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। यूपी सरकार ने शनिवार रात ही इन तबादलों की सूची जारी कर दी। इसी महीने में ये दूसरी बार IPS अधिकारियों का फेरबदल है। इससे पहले 4 मार्च को भी 3 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 12, 2023 12:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPS transferred in UP: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से 8 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। यूपी सरकार ने शनिवार रात ही इन तबादलों की सूची जारी कर दी। इसी महीने में ये दूसरी बार IPS अधिकारियों का फेरबदल है। इससे पहले 4 मार्च को भी 3 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस सूची में लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया भी हैं। जिन्हें अब नए एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

योगी सरकार ने शनिवार रात जिन 8 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। उनमें लखनऊ ज्वाइंट कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी लखनऊ जोन, आईजी रेंज देवीपाटन उपेंद्र कुमार अग्रवाल को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर लखनऊ, डीआईजी अयोध्या अमरेंद्र प्रताप सिंह को डीआईजी देवीपाटन रेंज, आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार को आईजी अयोध्या रेंज,आईजी आगरा रेंज नचिकेता को आईजी मेरठ रेंज,आईजी अलीगढ़ रेंज दीपक कुमार को आईजी आगरा रेंज,अपर पुलिस कमिश्नर कानपुर सुरेश राव कुलकर्णी को डीआईजी अलीगढ़ रेंज तथा डीआईजी एसआईटी लखनऊ अमित वर्मा को अपर पुलिस कमिश्नर कानपुर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:Bengaluru-Mysuru Expressway: अब महज 75 मिनट में पहुंचेंगे बेंगलुरु से मैसूर, PM Modi आज करेंगे लोकार्पण

जानें कौन हैं पीयूष मोर्डिया

नए एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी पर तैनात किए लखनऊ ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया को यूपी के पुलिस अधिकारियों में काफी तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता है। जिन्होंने पिछली कई सरकारों के साथ भी बड़े जिम्मेदारियों पर काम किया है। आरआर-1998 बैच के अधिकारी पीयूष का एक बेदाग और शानदार कैरियर रहा है। उन्होंने शुरुआती 7 सालों तक देश के BSF के साथ रहकर काम किया। उसके बाद 2013-2018 तक वह DIG के पद पर और 2018-2020 के दौरान बतौर आईजी प्रमोट हुए थे।

ये भी पढ़ें: UP में अब भू माफियाओं की खैर नहीं, CM Yogi ने दिया ये निर्देश

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026