---Advertisement---

Uttarakhand News: जागेश्वर धाम मंदिर समिति ने लिया बड़ा फैसला, सभी तैनात कर्मचारियों को अब करना होगा ये काम  

Uttarakhand News: जब से केदारनाथ धाम मंदिर में परिसर के अंदर एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, तब से केदारनाथ धाम मंदिर समिति और अन्य मंदिर समितियां सचेत नजर आ रही हैं। वह नहीं चाहती की किसी भी कीमत पर मंदिर की गरिमा को चोट पहुंचे। ऐसे में अब खबर ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 8, 2023 4:53 अपराह्न

Uttarakhanad news
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: जब से केदारनाथ धाम मंदिर में परिसर के अंदर एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, तब से केदारनाथ धाम मंदिर समिति और अन्य मंदिर समितियां सचेत नजर आ रही हैं। वह नहीं चाहती की किसी भी कीमत पर मंदिर की गरिमा को चोट पहुंचे। ऐसे में अब खबर आ रही है, कि विश्व प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम में नए नियम बनाए गए हैं।

खबरों की मानें तो नियम के मुताबिक मंदिर समिति ने अपने सभी कर्मचारियों को कलरफुल (रंग-विरंगे) कपड़े पहनने पर मनाही की है। ऐसे में अब मंदिर समिति के मुताबिक सभी कर्मचारियों को नए ड्रेस कोड में ड्यूटी देनी होगी। ऐसे में अब यह जानना बहुत जरुरी हो जाता है, कि आखिरकार मंदिर समिति ने ऐसा फैसला क्यों लिया? चलिए जानते हैं। 

विश्व प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम में क्यों बनाए गए नए नियम

खबरों की मानें तो उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम में समिति ने अपने नए नियम में बताया है, कि अब सभी कर्मचारियों के ड्रेस कोड में आना होगा। इसके लिए नारंगी कलर की शर्ट, लाल व नीले रंग का ट्रैक सूट पहनना होगा। 

दरअसल मंदिर समिति ने इसके पीछे तर्क यह दिया है, कि इससे श्रद्धालु तैनात कर्मचारियों से आसानी से पहचान कर पूछताछ कर सकेंगे। इससे कर्मचारियों की पहचान भी हो सकेगी। कोई भी परेशानी होने पर श्रद्धालु तुरंत तैनात कर्मचारियों से मदद ले सकेंगे। 

वीडियो वायरल होने पर लोगों के लिए भी किए गए नियम सख्त

जब से केदारनाथ में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हुआ है। तब से उत्तराखंड के कुछ मंदिर समितियों ने नियम सख्त कर दिए हैं। बता दें कि केदारनाथ धाम के अंदर अब कोई भी महिला या पुरुष वीडियोग्राफी या फिर फोटोग्राफी नहीं कर सकेगा। इसके अलावा कुछ मंदिरों में अमर्यादित कपड़े पहनकर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में लोगों की अहम जिम्मेदारी बनती है, कि वह मंदिर परिसर के अंदर हमेशा मर्यादित रहें।

ड्रेस कोड को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर और दक्ष प्रजापति मंदिर में गेट के बाहर पहले से ही पोस्टर लगा दिया गया है। ऐसे में अब यह कार्य लगभग उत्तराखंड के सभी मंदिर समिति कर रहे हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026