---Advertisement---

चंदन सिंह और लक्ष्य सेन बने उत्तराखंड के खेलरत्न, CM Dhami ने कोचों का भी किया द्रोणाचार्य सम्मान

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन तथा एथेलेटिक्स के चंदन सिंह को क्रमशः साल 2019-20 तथा 2020-21 के लिए उत्तराखंड के नए खेलरत्न से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कमलेश कुमार तिवारी तथा संदीप कुमार डुकलान को द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के खेल रत्न तथा द्रोणाचार्य पुरस्कारों के वितरण कर दिए।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 24, 2023 4:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Dhami: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के खेल रत्न तथा द्रोणाचार्य पुरस्कारों के वितरण कर दिए। बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन तथा एथेलेटिक्स के चंदन सिंह को क्रमशः साल 2019-20 तथा 2020-21 के लिए उत्तराखंड के नए खेलरत्न से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार पिछले 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए राज्य सरकार ने वितरित किए हैं। इसके साथ ही कमलेश कुमार तिवारी तथा संदीप कुमार डुकलान को द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया है।

जानें किसको मिला क्या सम्मान

बता दें सीएम धामी ने आज राज्य के खिलाड़ियों तथा खेल प्रशिक्षकों को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य,लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार का वितरण कर दिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को भी राज्य सरकार ने सम्मानित किया। इन लोगों को किया गया पुरस्कृत-

देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार

  • साल 2019-20 के लिए लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
  • साल 2020-21 के लिए चंदन सिंह ( एथलेटिक्स)
देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार
  • साल 2019-20 के लिए धीरेंद्र कुमार सिंह (बैडमिंटन कोच)
  • साल 2020-21 के लिए कमलेश कुमार तिवारी (ताइक्वांडो कोच)
  • साल 2021-22 के लिए संदीप कुमार डुकलान (तीरंदाजी कोच)
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • साल 2021-22 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चंद्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan BJP Politics: चुनाव से पहले भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे पर लगाया दांव, जानें CP Joshi को

हिमालय पुत्र पुरस्कार में अभी देर

बता दें पिछले वर्ष 2022 में खेल पुरस्कार के साथ ही उत्तराखंड सरकार ने एक नए कैटेगरी हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए एक शासनादेश जारी किया था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अभी इस नई कैटेगरी में कोई आवेदन सरकार ने नहीं मांगे गए हैं। इसलिए अभी इन पुरस्कारों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की सजा पर भड़की कांग्रेस, Renuka Chowdhury बोली- ‘मैं भी करूंगी मानहानि का केस’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 4, 2026

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Rahul Gandhi

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026